गुरवार को मुंबई में भारतीय नौसेना को भारत में बनायीं गयी स्कॉर्पिअन क्लास की आईएनएस कलवरी पनडुब्बी सौपी गयी | ऐसी छह पनडुब्बियां नौसेना को मिलने वाली है उसमे से पहली गुरवार को दी गयी | फ़्रांस के डिफेन्स और एनर्जी कंपनी के साथ इस पनडुब्बी को बनाने का करार 2005 में किया गया था, यह करार पनडुब्बी के निर्माण और ट्रांसफर ऑफ़ टेक्नोलॉजी का था जो छह पनडुब्बियों के लिए किया था | भारत के डिपार्टमेंट ऑफ़ डिफेन्स प्रोडक्शन ने इन पनडुब्बियों को मेक इन भारत योजना के अंतर्गत तैयार किया है | यह पनडुब्बियां मुंबई के माझगांव डॉक में तैयार की जाएंगी |
हिंद महासागर में चीन लगातार अपनी पनडुब्बियों से गश्त लगता आ रहा है | इसके चलते वो भारत के दक्षिण छोर पे होने वाली गतिविधियों पर नजर रखना चाहता है | जमींन हो या पानी चीन को सब अपना ही लगता है | चीन की हिंद महासागर में बढ़ती गश्त के कारन और पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे देशो के भारत विरोधी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए और जरुरत पड़ी तो उनसे निपटने के लिए कलवरी भारत के काम आएगी |
आईएनएस कलवरी में टॉरपीडो लॉन्चर, ऐंटी शिप मिसाइल लॉन्चर, माईन बिछना, एरिया सर्विलिअन्स, ऐंटी सबमरीन वॉरफेअर जैसे फीचर्स शामिल है |