MCD Result News: MCD चुनाव नतीजों पर किसने क्या कहा

91
MCD Result News: MCD चुनाव नतीजों पर किसने क्या कहा

MCD Result News: MCD चुनाव नतीजों पर किसने क्या कहा

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए एग्जिट पोल्स के नतीजे सही साबित हुए हैं। दिल्ली एमसीडी में बीजेपी के डेढ़ दशक के शासन का खात्मा करते हुए आम आदमी पार्टी ने अब तक के नतीजों में 122 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। दिल्ली में गंदगी के मुद्दे पर लड़ा गया एमसीडी चुनाव बीजेपी के लिए भारी साबित हुआ है और पार्टी को 97 सीटों पर जीत मिली है। राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस को 7 और अन्य को 3 सीटें मिली हैं। चुनाव नतीजों को लेकर किसने क्या कहा, देखें…

आम आदमी पार्टी की मेयर बनेगी
आम आदमी पार्टी की जीत से उत्साहित पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, दिल्ली वालों को बधाई। जनता ने बीजेपी के शासन को एमसीडी से खत्म किया है। आम आदमी पार्टी को मौका दिया है। निगम में सरकार बनाकर अरविंद केजरीवाल के सपने को पूर करेंगे। दिल्ली को चमकाएंगे। साफ करेंगे। आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया। रोज गंदी गालियां दी जाती थीं। नए आरोप लगते थे। ऐसा दिखाया जाता था कि आम आदमी पार्टी समाप्त हो गई है। जनता ने जवाब दिया है। केंद्र के 17 मंत्री, 7 मुख्यमंत्री छोटे से निगम चुनाव में वोट मांग रहे थे। बड़ा मैसेज जनता ने दिया है। क्रिकेट मैच में टक्कर कांटे का होता है। अंत में रोमांचक जीत ज्यादा अच्छी लगती है। हमारे मन में लड्डू फूट रहे हैं। हमारे विजयी प्रत्याशी सर्टिफिकेट लेकर पहुंच रहे हैं। अंत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचेंगे। हमने अपने लोगों से बोला है कि यदि बीजेपी के नेता संपर्क करें, उनकी आवाज, विडियो बनाएं और मोबाइल नंबर का सबूत जुटाएं। तब बीजेपी को एक्सपोज करेंगे। फिलहाल, आम आदमी पार्टी की मेयर बनेगी।

MCD चुनाव नतीजों के लिए वॉर्ड की पूरी लिस्ट यहां देखें…

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जिस तरह भ्रष्टाचार का समर्थन किया और जनता के साथ विश्वासघात किया, उसका बदला दिल्ली की जनता लेगी। मुझे दिल्ली की जनता पर भरोसा है। हमने मुद्दे उठाए हैं और आप के भ्रष्टाचार को उजागर कर उसकी विफलताओं को उजागर किया है। हम चौथी बार एमसीडी में सत्ता में आने जा रहे हैं। – आदेश गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष

पार्टी एग्जिट पोल के नतीजों से कई गुना ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेगी। नाव के अंतिम परिणाम बिल्कुल अलग होने वाले हैं। पहले यह कहा जा रहा था कि आम आदमी पार्टी चुनाव में सूपड़ा साफ कर देगी, लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। मुझे यकीन है कि एग्जिट पोल में जो दावा किया जा रहा है, बीजेपी उससे बेहतर करेगी। -मनोज तिवारी, सांसद व पूर्व दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

मेयर आप का होगा। बीजेपी ने दिल्ली को कचरे से ढक दिया था, इसे साफ किया जाएगा। एमसीडी में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी। दिल्ली के लोगों ने आप को एमसीडी में लाने का फैसला किया था ताकि दिल्ली स्वच्छ और सुंदर बने। हम इस पर अमल करेंगे। दिल्ली की जनता ने हम पर भरोसा जताया है। – राघव चड्ढा, आप सांसद

MCD चुनाव को लेकर TV चैनलों ने सर्वे दिखाए है, लेकिन अपने मेथॉडलॉजी को किसी ने भी स्पष्ट नहीं किया है। सवाल है? क्या सर्वे टेलीफोनिक है? या घर घर जाकर आंकड़े इकट्ठे हुए? अल्पसंख्यक समुदाय के कितने सफल सैंपल हुए? वोट % को सीट में बदलने के क्या तरीके अपनाए गए? – अनिल चौधरी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

दिल्ली एमसीडी चुनाव के रूझान सामने आने लगे हैं। हमें पहले से अंदाजा था कि हम नतीजों में कुछ ज्यादा नहीं कर पाएंगे। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। -हरिशंकर, कांग्रेस प्रवक्ता

दिल्ली ने बीजेपी के साथ ही कांग्रेस को भी नकार दिया है। दिल्ली ने दिखा दिया है कि आप ही सबसे भरोसेमंद पार्टी है जो अपने वादों पर खतरा उतरती है। अब तय हो गया है कि PM मोदी के ख़िलाफ़ अरविंद केजरीवाल ही विकल्प है। – संजय सिंह, आम आदमी पार्टी

एमसीडी में बीजेपी की सरकार बनेगी
15 साल से एमसीडी में बीजेपी है। कुछ एंटी इनकंबेंसी रहती है। फिर भी दिल्ली में एमसीडी ने पार्क बनवाए। जिम बनवाए। कोविड में अच्छा काम किया। जनता ने उसी के मुताबिक वोट डाला है। हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि बीजेपी की सरकार एमसीडी में बनेगी। दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री का चेहरा पहचान चुकी है। उनके मंत्री जेल जा रहे हैं। जल्द मनीष सिसोदिया भी जेल जाएंगे। कोई भी गलत काम करेगा, तो बीजेपी उसे एक्सपोज करेगी। एमसीडी के अच्छे काम भी बताए हैं। इस बार के सारे वायदे पूरे करेंगे। -प्रवेश वर्मा, सांसद, वेस्ट दिल्ली

इलाके की जनता को बहुत-बहुत मुबारकबाद देती हूं। यह दुआ करती हूं कि इस तरह जनता का प्यार हमेशा मिलता रहे। हमें खिद्दमत करना का मौका मिला। लोगों का कर्जा उतर जाता है, लेकिन एहसान कभी नहीं उतरा। मैं अपने इलाके की जनता का एहसानमंद रहूंगी। इलाके की सेवा करूंगी। -शकीला बेगम, सीलमपुर, वार्ड 225 , निर्दलीय

जीत पर सभी खुश होते है और मैं भी खुश हूं। लेकिन, मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है, लोगों ने हमारे काम सराहा और अपना सपोर्ट दिया। एक साल बेमिसाल का नारा लेकर चली थी, उसको भी सपोर्ट किया है। मेरे ससुर ने 21 साल तक जनता की सेवा की। इसका नतीजा चुनाव में देखने को मिला। –शगुफ्ता चौधरी, कांग्रेस, वार्ड नंबर 227, चौहान बांगर

शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की जीत है। इस बार चुनाव काफी मुश्किल था, लेकिन कार्यकर्ता मेरे साथ लगातार लग रहे हैं। यही वजह है कि छह के छह राउंड पर आगे रही और आखिर में लगभग 1200 से वोट के अंतर से जीत गई। -पूर्व मेयर सत्या शर्मा, गौतम पुरी वार्ड, बीजेपी

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News