गुरूवार, 5 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
देश

मणिपुर: दो लोगों की हत्या के विरोध में कुकी-जो समुदाय ने 48 घंटे और बढ़ाया 'टोटल शटडाउन'

मणिपुर में दो कुकी-जो नागरिकों की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर जारी 'टोटल शटडाउन' को और 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। आदिवासी एकता समिति (सोटू) ने बुधवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि…

मणिपुर: दो लोगों की हत्या के विरोध में कुकी-जो समुदाय ने 48 घंटे और बढ़ाया 'टोटल शटडाउन'
(फोटो: IANS)

मणिपुर में दो कुकी-जो नागरिकों की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर जारी 'टोटल शटडाउन' को और 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। आदिवासी एकता समिति (सोटू) ने बुधवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि सरकार की ओर से निर्णायक कार्रवाई न होने के कारण यह फैसला लिया गया है। यह बंद बुधवार शाम पांच बजे खत्म होने वाला था।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, सोटू ने एक प्रेस बयान में आरोप लगाया कि सरकार ने कुकी-जो समुदाय की पीड़ा और घटना की गंभीरता को समझने में अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं दिखाई है। समिति का कहना है कि उनकी मांगों पर कार्रवाई में हो रही देरी और सरकार की ओर से इच्छाशक्ति की कमी के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

सोटू ने चेतावनी दी है कि यदि इस बढ़ाई गई अवधि में भी सरकार ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो कुकी-जो समुदाय अपने लोकतांत्रिक विरोध को और तेज करेगा और बड़े सामूहिक कदम उठाने पर मजबूर होगा। समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर सरकार की 'निष्क्रियता' के कारण हालात बिगड़ते हैं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

मांगों पर कोई समझौता नहीं

संगठन ने साफ किया है कि सरकार को सौंपे गए मांग पत्र पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। बयान में कहा गया, "मांगों में कटौती, चुनिंदा मांगों को लागू करने, आंशिक अनुपालन या किसी भी तरह की छूट स्वीकार नहीं की जाएगी।" समिति ने सरकार से बिना देरी के सभी मांगों को पूरा करने के लिए निर्णायक कदम उठाने को कहा है। विस्तारित बंद के दौरान किसी भी गतिविधि या पक्ष को कोई छूट नहीं दी जाएगी और सभी से इसका सख्ती से पालन करने की अपील की गई है।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →