LU के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट: लिखा- सोनम और मुस्कान जैसी महिलाएं संघ की उपज, पतियों की हत्या के लिए RSS जिम्मेदार – Lucknow News

3
LU के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट:  लिखा- सोनम और मुस्कान जैसी महिलाएं संघ की उपज, पतियों की हत्या के लिए RSS जिम्मेदार – Lucknow News
Advertising
Advertising

LU के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट: लिखा- सोनम और मुस्कान जैसी महिलाएं संघ की उपज, पतियों की हत्या के लिए RSS जिम्मेदार – Lucknow News

लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर रविकांत चंदन।

Advertising

लखनऊ विश्वविद्यालय के एक और शिक्षक ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट किया है। विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर रविकांत चंदन ने RSS पर निशाना साधा है। अपने पोस्ट में उन्होंने नेहरू का जमकर बखान भी किया।

.

Advertising

वहीं, दूसरी तरफ प्रोफेसर का विवादित पोस्ट सामने आने के बाद ABVP से जुड़े छात्रों में जबरदस्त आक्रोश है। अहम बात ये है कि ये पहली बार नहीं है जब रविकांत चंदन का नाम विवादों में आए हैं। वे पहले भी विवादों में रहे हैं। साल 2022 में वाराणसी के काशी विश्वनाथ-ज्ञानव्यापी प्रकरण में उन्होंने विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद LU कैंपस में स्टूडेंट्स ने उनका जबरदस्त विरोध किया था। 18 मई 2022 को उनसे छात्रों ने मारपीट भी की थी। जिसके बाद एक छात्र को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया था।

सबसे पहले पढ़िए…रविकांत चंदन का पोस्ट

मुस्कान और सोनम रघुवंशी जैसी महिलाएं संघी विचार की उपज हैं। ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, डॉ. अंबेडकर ने महिलाओं के हाथ में कलम और किताब दी। नेहरू ने वो अवसर उपलब्ध कराए। महिलाओं ने शिक्षा हासिल करके सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीने का सलीका सीखा। पिछले दशकों में महिलाओं ने बड़े-बड़े मुकाम हासिल किए। लेकिन आरएसएस ने अपने हिंदुत्व की प्रयोगशाला के लिए बेटियों के हाथों में त्रिशूल और तलवार पकड़ा दी। उनके मन में विधर्मियों के खिलाफ हिंसा और नफरत पैदा की। इसका प्रभाव गुजरात और दिल्ली के दंगों में दिखाई दिया। जाहिर तौर पर इस हिंसा और नफरत का इस्तेमाल भीतर भी होना ही था। आज महिलाएं अगर अपने पतियों की हत्या करवा रही हैं तो इसके लिए सिर्फ और सिर्फ RSS की हिंसा और नफरत की मानसिकता जिम्मेदार है।

Advertising

दो और प्रोफेसर कर चुके हैं विवादित टिप्पणी

इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.सौरव बनर्जी को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया था। उन पर PM मोदी समेत BJP-RSS के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप था। बनर्जी को 5 दिन के अंदर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए गए थे।

डॉ.सौरव बनर्जी, असिस्टेंट प्रोफेसर, IMA, लखनऊ विश्वविद्यालय।

Advertising

विवादित सोशल मीडिया पोस्ट..

डॉ.माद्री काकोटी ने पहलगाम हमले पर किया पोस्ट

डॉ.माद्री काकोटी को भी नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने पहलगाम घटना के बाद पोस्ट किया था। यह पोस्ट पाकिस्तान में वायरल हो गया था। इसके बाद कुलसचिव ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

………………….

यह खबर भी पढ़ें

साले ने शराब पिलाई, नशे में डंडे से मार डाला:लखनऊ में भाई बोला- बहन से प्यार की वजह से दुश्मनी की, शादी से पहले पैर तोड़ा

लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में राहुल साहू की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया- हम राहुल से बदला लेना चाहते थे। उसको शराब पार्टी के नाम पर अपने साथ ले गए। खुद कम दारू पी और उसको ज्यादा पिलाई। यहां पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising