मंगलवार, 10 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार: 'कांग्रेस की बौखलाहट और हताशा सामने आ रही'

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पार्टी की हताशा को दर्शाती है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन…

खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार: 'कांग्रेस की बौखलाहट और हताशा सामने आ रही'
(फोटो: IANS)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पार्टी की हताशा को दर्शाती है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन व्यक्तिगत हमले स्वीकार्य नहीं हैं।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में रोहन गुप्ता ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे एक बड़े नेता हैं, लेकिन उनकी भाषा उनकी निराशा को साफ दिखाती है। उन्होंने कहा, "जनता के दरबार में जिनकी हार होती है, वही ऐसी गतिविधि में मजबूर होते हैं।" गुप्ता ने कांग्रेस को देश का इतिहास देखने की सलाह देते हुए कहा कि देश की जनता नफरत नहीं चाहती।

कांग्रेस की प्रस्तावित रैली पर सवाल

रोहन गुप्ता ने 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की रैली के समय पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह रैली दिवाली के अहम कारोबारी समय में रखी गई है, जबकि व्यापारियों ने पत्र लिखकर इसे कुछ दिन टालने का अनुरोध किया था। उनके अनुसार, यह फैसला दिखाता है कि कांग्रेस की रैली कभी जनता के लिए नहीं थी।

गुप्ता ने कहा, "कांग्रेस राज में 1 नवंबर को जिस प्रकार से सिख समाज के खिलाफ गतिविधियां की गई थीं, क्या कांग्रेस पार्टी उसे भूल गई?" उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा आंदोलन जनता के लिए नहीं, बल्कि बांग्लादेश की तरह 'तख्तापलट' के लिए था।

'सबूत हैं तो कोर्ट जाएं'

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि अगर विपक्ष के पास कोई सबूत है, तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट या राष्ट्रपति के पास जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "यह देश का लोकतंत्र है। यह उनका कार्यालय नहीं है कि वे शासन करें। देश की जनता इसका बदला लेगी।" गुप्ता ने विश्वास जताया कि जनता ऐसे षड्यंत्रों में नहीं फंसेगी।

इनपुट: IANS

N

News4Social राजनीति डेस्क

News4Social राजनीति डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजनीति और चुनाव से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →