Lok Sabha Elections 2024: लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस के ये दिग्गज नेता भी बनेंगे भाजपाई : नरोत्तम मिश्रा | Politics in mp Narottam Mishra said Senior leaders are still in touch joinnig bjp soon | News 4 Social

4
Lok Sabha Elections 2024: लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस के ये दिग्गज नेता भी बनेंगे भाजपाई : नरोत्तम मिश्रा | Politics in mp Narottam Mishra said Senior leaders are still in touch joinnig bjp soon | News 4 Social

Lok Sabha Elections 2024: लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस के ये दिग्गज नेता भी बनेंगे भाजपाई : नरोत्तम मिश्रा | Politics in mp Narottam Mishra said Senior leaders are still in touch joinnig bjp soon | News 4 Social

पढ़ें पत्रिका के सवालों पर नरोत्तम मिश्रा के जवाब

1. स्थानीय भाजपा नेताओं की सहमति के बिना आप कांग्रेसियों को पार्टी शामिल कर रहे हैं?

Narottam Mishra: नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है। जिलाध्यक्ष से बात करने के बाद ही उन्हें पार्टी में शामिल किया जा रहा है। यदि कोई पार्टी का नेता कुछ बोल रहा है तो उसके संदर्भ में भी जाना चाहिए कि आखिर उसके बोलने का संदर्भ है क्या?

2. पार्टी की सदस्यता दिलाने में गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज होने वाला था, कहां तक पहुंचे?

Narottam Mishra: दीपक सक्सेना के पार्टी ज्वाइन करने के पहले तक 1.50 लाख लोग भाजपा ज्वाइन कर चुके थे। स्थापना दिवस पर प्रदेश के 64000 बूथों पर यदि दो लोगों ने भी ज्वाइन किया तो 1.28 लाख आज (शनिवार) को हो गए। इस तरह करीब 2.78 लाख लोगों ने भाजपा ज्वाइन की। अब ये पॉलिटिकल मामला गिनीज बुक में दर्ज होता होगा तो हम जरूर करवाएंगे।

3. कांग्रेस के और कौन-कौन सेबड़े नेता आपके संपर्क में हैं?

Narottam Mishra: कांग्रेसियों की चूले हिल रही हैं। लगभग भगदड़ जैसे हालात हैं। संपर्क में कई बड़े कांग्रेस नेता हैं। धीरे-धीरे सबका खुलासा हो जाएगा। अभी बताना ठीक नहीं होगा।

 

4. आपके पार्टी के नेता कह रहे हैं कांग्रेसी बेर की तरह टपक रहे?

Narottam Mishra: ऐसा कहना गलत है। वे हमारी विचारधारा में शामिल हो रहे हैं। हमारी राष्ट्रीय धारा में शामिल हो रहे हैं। ये कांग्रेस की गलत नीति है कि राम मंदिर का विरोध करती है और तुष्टिकरण की बात करती है। कांग्रेस की गलत नीतियों से नाराज होकर कोई हमारी पार्टी में आता है तो हम उसका तहे दिल से स्वागत करते हैं।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: एमपी में राजनाथ की हुंकार, राहुल को कहा ‘फिनिशर’, कांग्रेस खत्म करके ही मानेंगे ये भी पढें: Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी का एमपी में पहला रोड शो आज, महाकौशल से चुनावी शंखनाद

 

5. विपक्ष का आरोप है कि खजुराहो से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का नामांकन सरकार के दबाव मेंरद्द करवाया गया?

Narottam Mishra: कभी कोई ऐसा व्यक्ति देखा है जिसने बिना हस्ताक्षर किए फॉर्म जमा किया हो। जिसमें फॉर्म के तीन सेट भरे जा सकत हों तो भी एक ही किया। मैंने सुना है वो सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हैं तो वैसे भी वहां सब स्पष्ट हो जाएगा।

6. इंडिया गठबंधन की बैठक भोपाल में हुई, इस पर क्या कहना चाहेंगे?

Narottam Mishra: यहां कोई इंडिया गठबंधन नहीं है, यहां जो एक था वो भी रिजेक्ट हो गया। ये सब फुंके बल्बों की झालर हैं। इनसे रोशनी तो होने वाली नहीं है।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Elecions 2024: चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा रिकॉर्ड, एक साथ 1 लाख 26 हजार कांग्रेसी बीजेपी में शामिल

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News