LoC के पास IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद, एक घायल: सेना की गश्त के दौरान धमाका; इलाके की घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन जारी

1
LoC के पास IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद, एक घायल:  सेना की गश्त के दौरान धमाका; इलाके की घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन जारी
Advertising
Advertising

LoC के पास IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद, एक घायल: सेना की गश्त के दौरान धमाका; इलाके की घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मूकुछ ही क्षण पहलेलेखक: रउफ डार

  • कॉपी लिंक
Advertising

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सेना का तलाशी अभियान चल रहा था, उसी दौरान ब्लास्ट हुआ।- फाइल फोटो

जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में LoC के पास लालोली इलाके में IED ब्लास्ट हुआ। इसमें सेना के दो सैनिक शहीद हो गए।

Advertising

एक अन्य घायल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है। उसकी जान को कोई खतरा नहीं है।

यह धमाका मंगलवार को करीब 3:50 बजे भट्टल इलाके में हुआ, जब सेना के जवान गश्त पर थे।

Advertising

सेना के प्रवक्ता ने दैनिक NEWS4SOCIALको बताया- फौजी गश्त कर रहे थे, तभी ब्लास्ट हुआ। इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। व्हाइट नाइट कोर ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है।

सेना से जुड़े सूत्रों ने दावा किया कि शहीद हुए फौजियों के नाम कैप्टन केएस बख्शी और मुकेश हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले 14 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट में गोरखा राइफल्स के 6 जवान घायल हो गए। ब्लास्ट भवानी सेक्टर के मकरी इलाके में हुआ था।

Advertising

ये फोटो 14 जनवरी को हुए ब्लास्ट के बाद की है। इसमें घायल सैनिकों को इलाज के लिए नजदीकी 150 जनरल अस्पताल (GH) ले जाया गया।

2024 में ऐसी 2 घटनाएं हुई थीं…

  1. 9 दिसंबर 2024 को जम्मू के पुंछ में विस्फोट हुआ था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था। सेना ने कहा था कि हवलदार वी. सुब्बैया वरिकुंटा की पुंछ के थानेदार टेकरी में गश्त के दौरान एक बारूदी सुरंग विस्फोट के बाद मौत हो गई।
  2. अक्टूबर 2024 में भी कुपवाड़ा में एक खदान में धमाका हुआ था, जिसमें सेना के 2 जवान घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि धमाका LoC पर तड़के करीब तीन बजे हुआ, जब सैनिक इलाके में गश्त कर रहे थे।

सेना से जुड़े 5 बड़े हादसे…

4 जनवरी: जम्मू-कश्मीर में सेना का ट्रक खाई में गिरा

सेना के ट्रक में 6 जवान सवार थे। हादसा बांदीपोरा के एसके पायीन इलाके में हुआ।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में 4 जनवरी की दोपहर सेना का ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई। 2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक में 6 जवान ही सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसा जिले के एसके पायीन इलाके में हुआ। यहां ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा।

24 दिसंबर 2024: आर्मी वैन खाई में गिरी, 5 जवानों की मौत

पुंछ में 350 फीट गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुई आर्मी वैन की तस्वीर।

24 दिसंबर को पुंछ जिले में आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिरी थी। वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई थी। हादसे में शामिल सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के थे। सेना ने बताया कि वाहन के ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई। पूरी खबर पढ़ें…

19 अगस्त 2023: लद्दाख में सेना का वाहन खाई में गिरा, 9 जवानों की मौत लद्दाख में 19 अगस्त को सेना की एक गाड़ी 60 फीट गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 9 जवानों की मौत हो गई थी। सेना के काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं। जिसमें 34 जवान सवार थे। इस हादसे में एक जवान घायल भी हुआ। लेह के SSP पीडी नित्या ने बताया कि वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया, जिससे ट्रक खाई में जा गिरा।

29 अप्रैल 2023 : राजौरी में सेना की एम्बुलेंस खाई में गिरी, दो जवानों की मौत

इस हादसे में जान गंवाने वाले जवानों में से एक बिहार और दूसरा राजौरी का ही रहने वाला था।

29 अप्रैल 2023 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की एम्बुलेंस सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई थी। वहीं, 2 जवान घायल भी हुए थे। यह हादसा लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास केरी सेक्टर में हुआ था। हादसें में मरने वाले जवानों की पहचान बिहार के हवलदार सुधीर कुमार और राजौरी के परमवीर शर्मा के रूप में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…

23 दिसंबर 2022 : सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत

हादसे में ट्रक के चीथड़े उड़ गए। उसके सारे पार्ट्स अलग हो गए थे।

23 दिसंबर 2022 में सिक्किम के जेमा में आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया था। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई। आर्मी ने बताया कि वाहन एक मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी की दो वैन और थीं। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल में भर्ती कराया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News

Advertising