UP नगर निगम चुनाव 2017 LIVE RESULTS : BJP की प्रचंड जीत, सपा-कांग्रेस का सफाया

433

उत्तर प्रदेश के गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जोरदार जीत हासिल की। परवान चढ़ती सर्दी के बीच बढ़ी सियासी सरगर्मी में महापौर की कुल 16 सीटों में से अब तक घोषित नौ सीटों के परिणामों में से आठ भाजपा के पक्ष में रहे हैं जबकि अलीगढ़ की सीट पर बसपा ने कब्जा जमाया है। सपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका है। बाकी सीटों पर भी भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इसके अलावा नगर निगम पार्षदों के 1300 पदों में से अब तक घोषित 1005 के परिणामों में भी भाजपा 459, सपा 157, बसपा 126 और कांग्रेस 78 सीटें जीत चुकी हैं। अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी ऋषिकेश जायसवाल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की गुलशन बिंदू को 3601 मतों से पराजित किया। वाराणसी नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी मृदुला ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की शालिनी को 78,843 मतों से पराजित किया।

सहारनपुर नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के फजल उर्रहमान को दो हजार मतों से पराजित किया। मुरादाबाद नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मोहम्मद रिजवान कुरैशी को 21 हजार 635 मतों से पराजित किया।

अलीगढ़ नगर निगम महापौर पद पर बसपा प्रत्याशी मुहम्मद फुरकान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजीव कुमार को 10 हजार 11 मतों से पराजित किया। झांसी नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के बृजेन्द्र कुमार व्यास को 16 हजार 373 मतों से पराजित किया। फिरोजाबाद नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी नूतन राठौर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी आॅल इण्डिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन की मसरूर फातिमा को 42 हजार 396 मतों से पराजित किया। नवगठित मथुरा नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मोहन सिंह को 22 हजार 108 मतों से पराजित किया। गोरखपुर नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी सीताराम जायसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के राहुल को 75 हजार 972 मतों से पराजित किया। नतीजों की लेटेस्‍ट अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं।

Live Updates of UP Nagar Nigam Election Result 2017/UP Municipal Election Result 2017:

-मेरठ-मतगणना स्थल के बाहर पथराव,नारेबाजी कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज,चुनाव नतीजों को लेकर कर रहे थे नारेबाजी,मतगणना स्थल के बाहर का मामला।

-हाथरस-दिलनगर के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी जायरा वेग 340 वोटों से जीतीं, बसपा प्रत्याशी को 340 वोटों से हराया,नगर पालिका सिकंदराराऊ से अध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में।

-अब नगर पंचायत के चुनावों के नतीजे भी आने लगे हैं। जेवर सीट पर सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। जबकि रबूपुरा में बीजेपी के वीरेंद्र सिंह को जीत मिली है। जहांगीरपुर नगर पंचायत सीट पर जेपी शर्मा विजयी रहे हैं। दादरी नगर पालिका में बीजेपी प्रत्य़ाशी गीता पंडित जीत गई हैं। वहीं दनकौर नगर पंचायत सीट पर बसपा प्रत्याशी को जीत मिली है। बिलासपुर नगर पंचायत सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की फतह हुई है।

-अमेठी की जायस नगर पालिका से बीजेपी के महेश सोनकर जीते,कांग्रेस प्रत्याशी हाजी इतरत हुसैन दूसरे नंबर पर

– लखनऊ की मेयर की कुर्सी पर पहली बार एक महिला बैठेगी। यहां से संयुक्ता भाटिया को जीत मिली है। फिरोजाबाद से बीजेपी उम्‍मीदवार नूतन राठौर ने जीत दर्ज की है। वहीं आगरा से भाजपा उम्‍मीदवार नवीन जैन मेयर होंगे। कानपुर में भी भाजपा प्रत्‍याशी प्रमिला पांडे जीत गई हैं। वाराणसी से भाजपा उम्‍मीदवार मृदुला जायसवाल ने जीत दर्ज की है। फैजाबाद में बीजेपी के ऋषिकेश उपाध्याय मेयर बने। मुरादाबाद से बीजेपी उम्‍मीदवार विनोद अग्रवाल को जीत मिली है। गाजियाबाद से आशा शर्मा जीती हैं।

-मुरादाबाद नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मोहम्मद रिजवान कुरैशी को 21 हजार 635 मतों से पराजित किया।

-बिजनौर-नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सपा की जीत,सपा प्रत्याशी रुखसाना परवीन जीतीं

-सहारनपुर में बीजेपी की जीत,भाजपा ने 51 को दिया था पार्षदों का टिकट,बीजेपी के 33 भाजपा पार्षद जीते। वहीं उन्नाव के बांगरमऊ नगर पालिका से निर्दलीय प्रत्याशी इजहार खां जीते,सपा प्रत्याशी को 340 वोटों से हराया। इटावा के बकेवर से निर्दलीय विनोद 450 मतों से जीते,सपा के ज्वाला कठेरिया से 450 मतों से जीते।

-गाजियाबाद में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी आशा शर्मा की जीत तय, 21वें राउंड में बीजेपी 2.26 लाख वोटों से आगे

-अमेठी में समाजवादी पार्टी की जीत,गौरीगंज नगर पालिका सीट पर सपा का कब्जा,सपा के प्रत्याशी ने बीएसपी प्रत्याशी को हराया। झांसी में बीजेपी की जीत, भाजपा के रामतीर्थ सिंघल महापौर का चुनाव जीते।

– बीजेपी के प्रदर्शन पर यूपी बीजेपी प्रमुख महेन्‍द्र नाथ पांडेय ने खुशी जताई है। उन्‍होंने कहा कि ‘2012 में 36 नगर पंचायत जीते थे, आज हम 100 से भी ज्‍यादा सीटें जीत रहे हैं।’

– फिरोजाबाद से बीजेपी उम्‍मीदवार नूतन राठौर ने जीत दर्ज की है। वहीं आगरा से भाजपा उम्‍मीदवार नवीन जैन मेयर होंगे। कानपुर में भी भाजपा प्रत्‍याशी प्रमिला पांडे जीत गई हैं। भाजपा 16 में से 14 सीटें जीतने की ओर बढ़ रही है।

– यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्या के गृह जनपद कौशांबी की सभी 6 सीटों पर भाजपा हार गई है। हालांकि मेयर चुनावों में भाजपा ने अपना प्रदर्शन सुधारा है। वह 5 सीट जीत चुकी है और 9 पर आगे चल रही है।

– वाराणसी से भाजपा उम्‍मीदवार मृदुला जायसवाल ने जीत दर्ज की है। उन्‍होंने शुरू से ही विरोधियों पर बढ़त बनाए रखी जो आखिरी राउंड तक कायम रही।

– फैजाबाद में बीजेपी के ऋषिकेश उपाध्याय मेयर बने। करीब 4600 वोटों से सपा की बिंदु को हराया। अलीगढ़ में बसपा के मो. फुरकान ने जीत दर्ज की है।

– बसपा का प्रत्याशी समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ माने जाने वाले फिरोजाबाद में भारी मतों से आगे हैं। यहां पर भाजपा का प्रत्याशी दूसरे स्थान पर है। आगरा में भी बसपा प्रत्याशी ने भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार पर बढ़त बना ली है। महापौर पद में दूसरे दौर में बसपा प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे 12,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। ताजनगरी आगरा में छह सभासद प्रत्याशियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें भाजपा के पांच प्रत्याशी जीते हैं जबकि एक पर बसपा के प्रत्याशी ने बाजी मारी है। यहां पर महापौर पद के लिए भाजपा व बसपा के बीच कांटे का मुकाबला है।

– मुरादाबाद से बीजेपी उम्‍मीदवार विनोद अग्रवाल को जीत मिली है। इसके अलावा सहारनपुर से संजीव वालिया ने 1200 वोट से बसपा के फजलुर्रहमान को हराया।

– झांसी में भाजपा ने बसपा को पीछे छोड़ दिया है। राम तीरथ सिंघल आगे चल रहे हैं। फिलहाल भाजपा 16 में से 13 सीट पर आगे है, बसपा ने 3 सीट पर बढ़त बना रखी है।

– केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने चुनावी नतीजों पर कहा है कि ‘नतीजे राहुल गांधी के लिए बड़ा सबक है। जो अमेठी में नहीं जीत सकते, वो देश में क्‍या जीतेंगे।’

– अलीगढ़ में बसपा ने मेयर चुनाव में बढ़त बना ली है। अब भाजपा 10 सीट पर आगे चल रही है। 2 सीट पर उसके उम्‍मीदवार जीत चुके हैं। बसपा ने चार सीट पर बढ़त बना रखी है।

– इलाहाबाद नगर निगम में भाजपा से महापौर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी आगे हैं। इसी तरह से लखनऊ में संयुक्ता भाटिया, अलीगढ़ में राजीव अग्रवाल, मुरादाबाद में विनोद अग्रवाल, कानपुर में प्रमिला पाण्डेय और गोरखपुर में भी भाजपा के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। वाराणसी में भाजपा उम्मीदवार मृदुला जायसवाल को अभी तक 37,861 वोट, सपा की साधना गुप्ता को 21,665, कांग्रेस की शालिनी यादव को 9,624, बसपा की सुधा चौरसिया को 10,301 को वोट मिले हैं। अभी तक की गिनती में नोटा में 1,261 वोट पड़े।

– लखनऊ में भाजपा उम्मीदवार संयुक्ता भाटिया आगे चल रही हैं। अभी तक भाजपा को 44,126 वोट, सपा को 28,422, कांग्रेस को 13,258 वोट, बसपा के उम्मीदवार को अब तक 10,994 वोट मिले हैं। लखनऊ सहित 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में तीन चरणों में हुए चुनाव की मतगणना हो रही है। इन चुनावों में कुल 79,113 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे जिनके भविष्य का फैसला होगा।

– रुझानों पर बीजेपी प्रवक्‍ता व यूपी के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का कहना है कि ये ‘2019 चुनाव के लिए अच्‍छा संकेत है।’ वहीं डिप्‍टी सीएम केशप प्रसाद मौर्य ने कहा कि ‘जनता का समर्थन हमें मिला है, इसका स्‍पष्‍ट संकेत मिल रहा है।’

– ताजा रुझानों के अनुसार, आंकड़ों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भाजपा अभी भी 13 सीट पर आगे चल रही है, वहीं बसपा ने झांसी, आगरा और मेरठ सीट पर बढ़त बना रखी है।

– नगर पालिका में भी बीजेपी सबसे आगे, 198 में से 139 के रुझान आए। बीजेपी 66 सीट पर आगे चल रही है। सपा 28, बसपा 39, कांग्रेस 2 व अन्‍य ने 4 पर बढ़त बना रखी है।

– अयोध्‍या से भाजपा के ऋषिकेश उपाध्‍याय जीत गए हैं। यहां पहली बार नगर निगम का चुनाव हुआ है।

– इलाहाबाद से बीजेपी की अभिलाषा गुप्‍ता, अयोध्‍या से बीजेपी के ऋषिकेश उपाध्‍याय, सहारनपुर से बीजेपी के संजीव वालिया, लखनऊ से बीजेपी की संयुक्‍ता भाटिया आगे चल रहे हैं। मेरठ में बसपा की सुनीता वर्मा 17,000 वोटों से आगे चल रही हैं। ताजा स्थिति के मुताबिक बीजेपी- 13, एसपी- 00, बीएसपी- 03, कांग्रेस- 00, अन्य- 00 सीट पर आगे चल रहे हैं।

– सहारनपुर से बीजेपी प्रत्‍याशी संजीव वालिया ने 10वें राउंड के बाद 15,000 वोट से बढ़त बना ली है। मेरठ में भाजपा ने फिर बढ़त बना ली है।

– गोरखपुर में छठे राउंड की मतगणना के बाद 22000 वोटों से बीजेपी के सीताराम आगे चल रहे हैं। फिलहाल भाजपा ने 13 सीट पर बढ़त बना रखी है।

– मथुरा के वार्ड 56 में लॉटरी से हुई जीत। बीजेपी की मीरा अग्रवाल जीती। इससे पहले बीजेपी से मीरा अग्रवाल और कांग्रेस के उम्मीदवार निमाई पंडित को मतदान में 874-874 मत मिले थे।

– मेयर चुनाव का पहला परिणाम आ गया है। एबीपी न्‍यूज के अनुसार, मथुरा से बीजेपी उम्‍मीदवार मुकेश आर्य जीत गए हैं। उन्‍होंने कांग्रेस के मोहन सिंह को हराया।

– ताजा रुझान के अनुसार, भाजपा ने मेरठ में भी बढ़त बना ली है। कुल 16 सीटों में से 14 पर भाजपा आगे चल रही है, ज‍बकि बसपा 2 सीट पर आगे चल रही है।

– मथुरा के वार्ड 56 में लॉटरी से हुई जीत। बीजेपी की मीरा अग्रवाल जीती। इससे पहले बीजेपी से मीरा अग्रवाल और कांग्रेस के उम्मीदवार निमाई पंडित को मतदान में 874-874 मत मिले थे।

– मेयर चुनाव का पहला परिणाम आ गया है। एबीपी न्‍यूज के अनुसार, मथुरा से बीजेपी उम्‍मीदवार मुकेश आर्य जीत गए हैं। उन्‍होंने कांग्रेस के मोहन सिंह को हराया।

– ताजा रुझान के अनुसार, भाजपा ने मेरठ में भी बढ़त बना ली है। कुल 16 सीटों में से 14 पर भाजपा आगे चल रही है, ज‍बकि बसपा 2 सीट पर आगे चल रही है।

– मथुरा के वॉर्ड नंबर 56 में टाई हुआ। 874 वोटों के साथ बीजेपी और कांग्रेस आमने -सामने, लॉटरी टिकट के साथ चुना जाएगा विजेता। नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: कुल 198 सीटों में से 72 के रुझान आए हैं। बीजेपी- 10, सपा – 04, बीएसपी- 05, कांग्रेस- 03, अन्य- 50।

– आपको देखने में लग रहा है कि सपा, बसपा और कांग्रेस अलग अलग चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि सच्चाई है कि ये सब एक दूसरे के रिश्तेदार बन कर लड़ रहे हैं: दिनेश शर्मा, डिप्टी सीएम, उत्तर प्रदेश

– ताजा रुझानों के अनुसार मथुरा में कांग्रेस ने फिर एक बार बढ़त बना ली है। बीजेपी 11, बीएसपी 4, कांग्रेस 1। पिछली बार 12 में 10 सीटें बीजेपी की थीं। 4 नई सीटें, अगर भाजपा को 14 सीटें न मिलीं तो इसे पार्टी अपना नुकसान समझेगी।

– यूपी बीजेपी प्रमुख महेन्‍द्र नाथ पांडे्य ने एएनआई से कहा कि कांग्रेस व अन्‍य पार्टियों ने एक-दूसरे को भीतर-भीतर सपोर्ट किया। हम अकेले लड़े और शुरुआती ट्रेंड्स में हम अच्‍छा कर रहे हैं।

– राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को इतिहास बनने जा रहा है। आज शहर को पहली महिला महापौर मिलेगी। लखनऊ के इतिहास में आज तक कोई भी महिला महापौर की कुर्सी पर नहीं बैठी। आजादी के बाद पहली बार लखनऊ की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। लखनऊ में भाजपा की तरफ से संयुक्ता भाटिया, सपा से मीरा वर्धन तलवार, बसपा से बुलबुल गोदियाल और कांग्रेस से प्रेमा अवस्थी मैदान में हैं।

– गाजियाबाद में फिर आगे निकली बसपा। मथुरा में कांग्रेस ने बनाई बढ़त। ताजा स्‍कोर बीजेपी- 10, एसपी- 00, बीएसपी- 05, कांग्रेस- 01, अन्य- 00

– पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तीन वार्ड के नतीजे आए, दो सीटों पर एसपी और 1 पर कांग्रेस की जीत हुई। वहीं मेयर चुनाव में अलीगढ़ में 200 से बसपा आगे चल रही है।

– नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: कुल 198 सीटों में से 22 के रुझान आए।बीजेपी- 14, एसपी- 03, बीएसपी- 01, कांग्रेस- 0, अन्य- 04 । वहीं मेयर चुनाव में इलाहबाद में बीजेपी की अभिलाषा गुप्ता पीछे चल रही हैं। ताजा स्कोर- बीजेपी 11, एसपी 0, बीएसपी 5, कांग्रेस 0 सीट पर आगे।

– ताजा रुझानों में भाजपा ने कांग्रेस से बढ़त छीन ली है। अब बीजेपी 16 में से 11 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बसपा ने 5 सीटों पर बढ़त बरकरार रखी है।

– सभी 16 नगर निगमों के रुझान आए, बीजेपी 12 सीटों पर आगे, 3 सीटों पर आगे हुई बीएसपी, 1 सीट पर कांग्रेस।

– मथुरा में पहले राउंड के बाद बीजेपी 355 वोट से आगे, कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार मोहन सिंह 5632 वोट, बीजेपी के मेयर उम्मीदवार मुकेश आर्य 5987 वोट ( पोस्टल बैलट में कांग्रेस 17 वोट से आगे थी)।

– अयोध्‍या के बृहस्‍पति कुंड वार्ड से निर्दलीय उम्‍मीदवार हरिराम खजांची सिर्फ एक वोट से जीते। मेयर पद चुनाव में फिरोजाबाद में बीजेपी ने वापसी की, 1100 वोट से बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रही हैं। कुल 16 सीटों में से भाजपा 11 सीट पर आगे है। बसपा को 4 सीट पर बढ़त मिली हुई है।

– ताजा रुझानों के अनुसार, भाजपा फिर 10 सीट पर आगे चल रही है। दो घंटे का वक्‍त गुजर जाने पर बसपा ने पांच सीट पर बढ़त बना रखी है। कांग्रेस को मथुरा सीट पर बढ़त मिली हुई है।

– गाजियाबाद में बसपा उम्‍मीदवार ने बीजेपी उम्‍मीदवार को पीछे छोड़ दिया है। अब बसपा की कुल बढ़त 6 सीट पर है। भाजपा अब 9 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

– बसपा ने आगरा में भी मेयर पद पर बढ़त बना ली है। इसके अलावा झांसी, फिरोजाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़ पर बसपा पहले से ही आगे चल रही है। यानी भाजपा की बढ़त अब 10 सीट पर सीमित रह गई है।

– म‍थुरा में कांग्रेस प्रत्‍याशी मोहन सिंह ने बढ़त बना ली है। अभी तक यहां भाजपा के उम्‍मीदवार आगे चल रहे थे। यानी अब भाजपा कुल 11 सीटों पर आगे है, बसपा 4 सीट पर और कांग्रेस ने 1 सीट पर बढ़त बनाई है।

– यूपी निकाय चुनाव की मतगणना जारी, सभी 16 मेयर सीटों के आए रुझान, बीजेपी सबसे आगे। बीजेपी- 12, एसपी-0, बीएसपी-4 (झांसी, फिरोजाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़), कांग्रेस-0, अन्य-0

– मुरादाबाद में भाजपा के मेयर उम्‍मीदवार 1000 से ज्‍यादा वोट से आगे चल रहे हैं। बसपा दूसरे जबकि सपा तीसरे नंबर पर है। भाजपा ने पीलीभीत में भी बढ़त बना रचीा है। भाजपा के उम्‍मीदवारों ने मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ, गाजियाबाद और गोरखपुर में भी बढ़त बना रखी है।

– बसपा ने अलीगढ़, झांसी, फिरोजाबाद, सहारनपुर में बढ़त बना ली है। अब भाजपा की बढ़त 12 सीटों पर बनी हुई है। मेयर पद चुनाव में फिरोजाबाद से सपा और अलीगढ़-सहारनपुर से बसपा आगे चल रही है। बाकी 13 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है।

– अलीगढ़ में बसपा ने भाजपा उम्‍मीदवार को पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल भाजपा को 12 सीट पर बढ़त हासिल है। बसपा को अलीगढ़ के अलावा सहारनपुर में भी बढ़त मिली है।

– मेयर चुनाव में मथुरा सीट पर कांग्रेस का खाता खुला। बीजेपी को पीछे छोड़ कर अब कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कुल 16 में से बीजेपी अब 13 सीट पर आगे है। सपा, बसपा व कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त।

– सभी 16 सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा ने 14 सीट पर बढ़त बनाई है। सपा-बसपा एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं। आगरा से बीजेपी के प्रत्याशी नवीन जैन, अलीगढ़ से बीजेपी के उम्मीदवार राजीव अग्रवाल, फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी सावित्री गुप्ता, इलाहाबाद से बीजेपी की अभिलाषा, गोरखपुर से बीजेपी के सीताराम, वाराणसी और मथुरा में भी बीजेपी के मेयर प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

– बसपा ने सहारनपुर सीट पर बढ़त बना ली है। कुल 16 में से 15 सीटों के रुझान आए हैं। 13 सीट पर भाजपा आगे हैं व एक पर सपा व बसपा के उम्‍मीदवार ने बढ़त बना रखी है।

– मेयर पद पर सपा ने फिरोजाबाद सीट पर बढ़त बना रखी है। अब तक 15 सीटों के रुझान आए हैं जिसमें से भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है। सिर्फ बरेली का रुझान नहीं आया है।

– ताजा रुझानों के अनुसार, मेयर पद की 16 में से 13 सीटों पर भाजपा के उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। नगर पालिका अध्‍यक्ष में अब तक 8 सीटों के रुझान आए हैं जिनमें बीजेपी 6 सीटों पर आगे हैं और सपा को एक सीट पर बढ़त मिली है। अन्‍य को एक सीट पर बढ़त है।