LIVE UPDATE : mp local body election 2022- जानिये इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर से कौन है प्रमुख उम्मीद्वार, देखें अपडेट | LIVE UPDATE : mp local body election 2022, First phase voting starte | Patrika News

75
LIVE UPDATE : mp local body election 2022- जानिये इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर से कौन है प्रमुख उम्मीद्वार, देखें अपडेट | LIVE UPDATE : mp local body election 2022, First phase voting starte | Patrika News

LIVE UPDATE : mp local body election 2022- जानिये इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर से कौन है प्रमुख उम्मीद्वार, देखें अपडेट | LIVE UPDATE : mp local body election 2022, First phase voting starte | Patrika News

सुबह 08.45 बजे- इंदौर में मतदान लेट
शहर में कई स्थानों पर ईवीएम मशीन में खराबी आने के कारण मतदान प्रभावित हुआ, कई मतदान केंद्रों पर २५ मिनट से लेकर आधे घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।

सुबह 08.40 बजे-सिवनी. तेज बारिश के बीच नगरी निकाय चुनाव के लिए मतदान, मतदान केंद्रों पर वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था। बरसते पानी में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे। सुबह 08.35 बजे- इंदौर-मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, यहां भाजपा-कांग्रेस सहित महापौर के लिए करीब 19 उम्मीद्वार मैदान में हैं, वहीं पार्षद पद के लिए करीब 341 उम्मीद्वार हैं।

सुबह 08.20 बजे-संवेदनशील केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात। सुबह 08.10 बजे- मतदान केंद्रा पर लगी छोटी-छोटी लाइन। सुबह 08.00बजे- मतदान केंद्रों पर कलेक्टर, एसपी कर रहे निरीक्षण। सुबह 07.45 बजे- मौसम खुला होने से सुबह-सुबह मतदान करने में दिख रही मतदाताओं की रूचि।
सुबह 07.30 बजे – महिला-पुरूषों की लगने लगी कतार।
सुबह 07.20 बजे –शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा मतदान।
सुबह 07.15 बजे-मतदान केंद्र पर नजर आने लगी चहल-पहल।

सुबह 7 बजे-मशीनों को चेक कर मतदान शुरू हुआ।

————–
11 नगर निगमों में मतदाता
नगर निगम — मतदाता
ग्वालियर — 1068267
सागर —222584
सतना –214188
सिंगरौली — 205886
जबलपुर –976061
छिंदवाड़ा — 190742
भोपाल –176735
खंडवा –175644
बुरहानपुर — 177666
इंदौर –1835955
उज्जैन– 461169

आज रहेगा अवकाश
राज्य शासन ने 6 जुलाई को जिन नगरीय निकायों में चुनाव है, वहां पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

ऐसे करें ईव्हीएम मतपत्रों की पहचान
ईव्हीएम में महापौर के लिए सफेद
नगरपालिक निगम पार्षद के लिए गुलाबी,
नगरपालिका परिषद पार्षद के लिए पीला
नगर परिषद पार्षद के लिए नीले रंग indore-mayor.png

पहला चरण में 11 नगर निगम
मध्यप्रदेश में पहले चरण में 6 जुलाई सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। उम्मीद्वार से लेकर सभी दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने पक्ष में मतदान कराने को लेकर जुट गए हैं, पहले चरण में भोपाल, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली, सतना में मतदान शुरू हो गया है।

gwalior-mayor.png

101 महापौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में
प्रथम चरण में 11 नगरपालिक निगमों में कुल 101 महापौर पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 133 निकायों में 2850 पार्षद के पद हैं। इनमें से 42 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 2808 पदों पर निर्वाचन होना है। इसके लिए 11 हजार 250 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। इनमें से 3296 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। मतदान दलों में लगभग 79 हजार कर्मचारियों- अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लगभग 27 हजार पुलिस बल तैनात किया गया है।

– कुल मतदाता –10441897
– 53 लाख 62 हजार 457 पुरूष
– 50 लाख 78 हजार 635 महिला
– 805 अन्य

bhopal-mayor-final1.pngjabalpur-mayor.png

इस तरह से सर्वाधिक मतदाता इंदौर में और सबसे कम खंडवा में हैं।

प्रथम चरण में बड़वानी, झाबुआ, खरगोन, सीधी और शहडोल जिलों के किसी भी नगरीय निकाय में मतदान नहीं है। मंडला, अलीराजपुर और डिंडोरी जिले के नगरीय निकायों का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है। अत: इन जिलों के नगरीय निकायों के लिए निर्वाचन की घोषणा नहीं की गई है।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News