LIVE India vs South Africa T20 WC Match: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 134 रन का लक्ष्य, सूर्यकुमार यादव ने ठोकी फिफ्टी

207
LIVE India vs South Africa T20 WC Match: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 134 रन का लक्ष्य, सूर्यकुमार यादव ने ठोकी फिफ्टी


LIVE India vs South Africa T20 WC Match: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 134 रन का लक्ष्य, सूर्यकुमार यादव ने ठोकी फिफ्टी

India vs South Africa T20 WC Match LIVE: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच पर्थ के मैदान पर टी20 विश्व कप का एक अहम मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए। इस तरह साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 134 रन का लक्ष्य है।

इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, कप्तान का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि वे खुद सबसे पहले आउट हुए और फिर विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। टीम सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन बना सकी। 

Ind vs SA T20 World Cup Match LIVE Updates

IND 133/9 (20)

6:08 PM भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में सूर्या ने अहम भूमिका निभाई। साउथ अफ्रीका के लिए चार विकेट लुंगी एनगिडी ने चटकाए।

6:02 PM भारत का सातवां विकेट आर अश्विन के रूप में गिरा, जो 7 रन बनाकर वेन पर्नेल की गेंद पर कैगिसो रबादा के हाथों कैच आउट हुए। इसी ओवर में सूर्यकुमार यादव भी आउट हुए, जो 40 गेंदों में 68 रन बनाने में सफल हुए।

5:52 PM भारत ने 17 ओवर में 115 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और आर अश्विन हैं। देखना ये है कि 3 ओवर में कितने रन और बनते हैं।

5:43 PM दिनेश कार्तिक 16वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 15 गेंदों में 6 रन बनाए। वेन पर्नेल ने उनको राइली रोसो के हाथों कैच आउट कराया।

5:40 PM सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से टूर्नामेंट का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने भारत को संभालने का काम किया।

5:33 PM भारत को इस मुश्किल से सिर्फ सूर्यकुमार यादव ही निकाल सकते हैं, जो इस समय क्रीज पर हैं और लगातार रन बना रहे हैं। वे 23 गेंदों में 37 रन बना चुके हैं। दिनेश कार्तिक से भी बड़े शॉट्स की उम्मीद है।

5:26 PM सूर्यकुमार यादव और दिनेश कार्तिक भारत के लिए आखिरी जोड़ी मैदान पर है। उन्होंने साझेदारी बनानी शुरू कर दी है। देखना ये है कि वे कितने स्कोर तक भारत को ले जाते हैं।

5:19 PM भारत की आधी पारी समाप्त हो गई और आधी टीम भी पवेलियन लौट गई है। स्कोर 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 60 रन है। सूर्यकुमार यादव और दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं।

5:11 PM पर्थ में टीम इंडिया पर पेस अटैक देखने को मिला है। भारत के 5 बल्लेबाज 9वें ओवर में ही पवेलियन लौट गए। हार्दिक पांड्या को लुंगी एनगिडी ने कैगिसो रबाडा के हाथों कैच आउट कराया, जो 2 रन बना सके।

5:06 PM साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिल रहा है। भारत के चार बल्लेबाज 8 ओवर में ही पवेलियन लौट चुके हैं। एनरिक नॉटर्जे ने दीपक हुड्डा को सस्ते में आउट किया, जो अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने उतरे थे।

5:03 PM भारत को तीसरा झटका भी लुंगी एनगिडी ने दिया, जिन्होंने विराट कोहली को 12 रन के निजी स्कोर पर कैगिसो रबाडा के हाथों कैच आउट कराया। भारत अब बैकफुट पर है।

4:59 PM भारत की टीम के लिए पावरप्ले अच्छा साबित नहीं हुआ। टीम ने दो विकेट गंवाए और कुल 33 रन बनाए। विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं, क्योंकि ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल आउट हो चुके हैं।

4:54 PM साउथ अफ्रीका को दूसरी सफलता पांचवें ही ओवर में लुंगी एनगिडी ने दिलाई, जिन्होंने दूसरे ओपनर केएल राहुल को चलता किया। केएल राहुल इस टूर्नामेंट में अच्छे टच में नजर नहीं आए हैं।

4:50 PM भारत को पहला झटका पांचवें ओवर में लगा जब कप्तान रोहित शर्मा 14 गेंदों में 15 रन बनाकर लुंगी एनगिडी के शिकार बने। 

4:42 PM केएल राहुल ने तीसरे ओवर में अपना खाता खोला। उन्होंने छक्का जड़ा। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 14 रन है।

4:38 PM भारत का खाता रोहित शर्मा ने खोला, जिन्होंने कगिसो रबाडा के ओवर में छक्का जड़ा। हालांकि, दो ओवर के बाद स्कोर भी सिर्फ 6 रन है, लेकिन कोई विकेट नहीं गिरा है।

4:34 PM भारत के लिए ओपनिंग करने केएल राहुल और रोहित शर्मा उतरे। केएल पहले ओवर में एक भी रन नहीं बना पाए। पहला ओवर साउथ अफ्रीका के लिए वेन पर्नेल ने फेंका।

India vs South Africa Match LIVE scorecard

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बताया कि एक बदलाव टीम में हुआ है। अक्षर पटेल की जगह प्लेइंग इलेवन में दीपक हुड्डा को जगह मिली है। एक बदलाव साउथ अफ्रीका की टीम में भी देखने को मिला है। तबरेज शम्सी की जगह लुंगी एनगिडी को मौका दिया गया है। साउथ अफ्रीका के खेमे में अब चार पेसर हैं। 

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्टजे

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 के ग्रुप 2 का ये अहम मैच है। भारत के पास लगातार तीसरा मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए दावेदारी पेश करने का मौका होगा, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम जीतती है तो फिर पाकिस्तान का गणित खराब हो सकता है। 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े 4 बजे से शुरू होगा, जबकि मुकाबले में टॉस 4 बजे होगा। इससे पहले पर्थ में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जिस समय भारत में मैच शुरू होगा, उस समय लोकल टाइम यानी ऑस्ट्रेलिया में शाम के 7 बजे होंगे। इस मैच में पाकिस्तानी समर्थक भी इंडिया…इंडिया के नारे लगाते नजर आएंगे।  

India vs South Africa Head to Head in T20Is

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 13 मुकाबले भारत ने जीते हैं, जबकि 9 बार बाजी साउथ अफ्रीका ने मारी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक टी20 मैच का नतीजा नहीं निकला है। पिछले तीन में 2 मैच भारत ने जीते हैं। ऐसे में भारत का पलड़ा इस टीम के खिलाफ भारी होगा। 



Source link