बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

"उत्तरप्रदेश में गुंडाराज ख़त्म, अब वापस लौट रहे हैं निवेशक"- योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि पूर्व में अपराधियों के कारण पलायन कर चुके निवेशक अब भाजपा सरकार बनने के बाद वापस लौट रहे हैं।

"उत्तरप्रदेश में गुंडाराज ख़त्म, अब वापस लौट रहे हैं निवेशक"- योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि पूर्व में अपराधियों के कारण पलायन कर चुके निवेशक अब भाजपा सरकार बनने के बाद वापस लौट रहे हैं। योगी ने नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर महराजगंज और बलरामपुर में आयोजित चुनावी जनसभाओं में पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पहले अपराधियों के कारण निवेशक पलायन कर रहे थे। लेकिन जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, अपराधियों को उनकी जगह पर भेजा जा रहा है और यूपी में निवेश लौट रहा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित कर गरीबों, शोषितों और पीड़ितों को न्याय दिलाया। प्रदेश में अब अच्छा माहौल बन रहा है। उद्योगपति यहां निवेश कर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। बेराजगारों को रोजगार मिलेगा। yohi 2 योगी ने प्रदेश को भ्रष्टाचार और गुंडाराज से मुक्त कराने को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद से ही समाज के हर वर्ग के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य किए गए। आज प्रदेश विकास के मार्ग की ओर अग्रसर है। नगर निकायों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर हों, इसके लिए जरूरी है की नगरीय निकाय में भी भाजपा की ही सरकार हो। भाजपा के पक्ष में चुनावी हवा चल रही है। जनता सभी नगर निकायों में सदस्य से लेकर अध्यक्ष प्रत्याशी को जीत दिलाकर प्रदेश को समृद्ध बनाए। उन्होंने कहा कि महराजगंज जिले के 30 वन टागियां गांव को राजस्व बनाया गया है। शीघ्र ही वनटागियां वासियों को उनके गांव में राजस्व गांव की सभी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। वे लोग भी विकास की मुख्य धारा से जुडेÞंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को जातिवाद और वंशवाद ने पीछे कर दिया है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रदेश सरकार ने छात्रों, मजदूरों और किसानों के हित के लिए कार्य शुरू कर दिया है। सिर्फ महाराजगंज में ही एक लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ है। सरकार ने गरीबों को आवास देना शुरू कर दिया है। वर्ष 2019 तक 24 लाख गरीब परिवारों को आवास मिल जाएंगे। योगी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने लोगों से भेदभाव करते हुए चेहरा देखकर काम किया, लेकिन भाजपा सरकार सबको साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस में भर्तियां शुरू की जाएंगी। आने वाले तीन साल में चार लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि पहले प्रदेश में जगह जगह दंगे होते थे, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश दंगामुक्त हो गया है।
SB

Sumit Bhardwaj

सुमित भारद्वाज News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे राजनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर लिखते हैं, और घटनाओं के पीछे के संदर्भ को पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →