KKK11: क्‍वॉरंटीन में दिव्‍यांका पर प्‍यार लुटा रहे विवेक, दिशा को मसाज देते नजर आए राहुल वैद्य

281
KKK11: क्‍वॉरंटीन में दिव्‍यांका पर प्‍यार लुटा रहे विवेक, दिशा को मसाज देते नजर आए राहुल वैद्य
Advertising
Advertising


KKK11: क्‍वॉरंटीन में दिव्‍यांका पर प्‍यार लुटा रहे विवेक, दिशा को मसाज देते नजर आए राहुल वैद्य

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) के कंटेस्टेंट्स केपटाउन में शूटिंग पूरी करके भारत वापस लौट आए हैं। कई कंटेस्टेंट्स होम क्‍वॉरंटीन में हैं तो कई मुंबई के होटलों में क्‍वॉरंटीन हैं। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi), वरुण सूद (varun sood), राहुल वैद्य (Rahul Vaidya), निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) आस्था गिल तक सभी खास अंदाज में क्‍वॉरंटीन टाइम एन्जॉय कर रहे हैं । देखिए कंटेस्टेंट्स भारत लौटने के बाद क्या कर रहे हैं?

दिव्यांका को पति के तरफ से मिला स्पेशल गिफ्ट

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग पूरी करके दिव्यांका त्रिपाठी भारत वापस लौट आई हैं। फिलहाल ऐक्ट्रेस मुंबई के होटल में क्‍वॉरंटीन हैं। दिव्यांका के क्‍वॉरंटीन होने की वजह से पति विवेक दहिया भले ही पत्नी से मिल नहीं पाए हैं, लेकिन उन्होंने दिव्यांका को स्पेशल फील करवाने के लिए होटल में केक और कार्ड भिजवाया है, वहीं विवेक के स्पेशल गिफ्ट की फोटोज दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

राहुल वैद्य गर्लफ्रेंड दिशा को मसाज करते आए नजर

Advertising

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग पूरी करके राहुल वैद्य होटल में क्‍वॉरंटीन हैं। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड दिशा भी साथ में नजर आईं। दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। राहुल की एक फोटो सोशल पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी लेडी लव दिशा परमार को मसाज गन से मसाज देते हुए दिख रहे हैं।

Advertising

वरुण सूद गलफ्रेंड दिव्या के साथ होम क्‍वॉरंटीन में हैं

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के मोस्ट हैंडसम कंटेस्टेंट्स वरुण सूद अपनी गर्लफ्रेंड दिव्या के साथ होम क्‍वॉरंटीन में हैं। वरुण, दिव्या के लिए साउथ अफ्रीका से काफी सारे गिफ्ट लेकर आए हैं, जिसकी फोटो दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दिव्या ने हमारे सहोयगी ‘ईटाइम्स टीवी’ से खास बातचीत में कहा, ‘उन्हें वापस इंडिया में देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। वह जब से आए हैं मेरे साथ ‘खतरों के खिलाड़ी 11′ का एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं। वहां की कहानियां खत्म नहीं हो रही है। वरुण वहां से मेरे लिए बहुत सारे गिफ्ट लेकर आए हैं।’

होटल रूम में आस्था गिल ने मनाया बर्थडे

24 जून 2021 को सिंगर और ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की कंटेस्टेंट्स आस्था गिल का जन्मदिन था। आस्था ने होटल के रूम में ही केक काटा। इस खास मौके पर ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के दूसरे कंटेस्टेंट ने उन्हें विश किया।

निक्की तंबोली और आस्था गिल की पिज्जा पार्टी

24 जून को आस्था गिल का बर्थडे था। इस खास मौके पर आस्था गिल ने निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) के साथ होटल रूम में पिज़्ज़ा पार्टी की। दोनों होटल में एक- दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। आस्था ने पिज्जा टाइम एन्जॉय करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है।

अर्जुन बिजलानी अपने परिवार को कर रहे हैं मिस

अर्जुन बिजलानी ‘खतरों के खिलाड़ी 11′ की शूटिंग पूरी करके भारत वापस लौट आए हैं। फिलहाल वह मुंबई के होटल में क्‍वॉरंटीन हैं। अर्जुन अपनी पत्नी और बेटे अयान से अभी तक मिल नहीं पाए हैं और वह उन्हें काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं। अर्जुन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने बेटे अयान के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। अर्जुन की पत्नी नेहा ने भी हाल ही में पति के लिए एक प्यार भरा मैसेज शेयर किया था। उन्होंने लिखा,’आपका स्वागत है। विश्वास नहीं हो रहा है कि आप यहां हैं, लेकिन यहां मेरे साथ नहीं हैं…।’

Advertising



Source link

Advertising