Advertising
Home एंटरटेनमेंट Marital Rape के खिलाफ आवाज उठाने को तैयार Kirti Kulhari, कहा- इस...
Advertising
<

Marital Rape के खिलाफ आवाज उठाने को तैयार Kirti Kulhari, कहा- इस टैबू के तहत मिलता है बढ़ावा

393
Marital Rape के खिलाफ आवाज उठाने को तैयार Kirti Kulhari, कहा- इस टैबू के तहत मिलता है बढ़ावा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) ने मंगलवार को मैरिटल रेप पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हम मैरिटल रेप के खिलाफ आवाज उठाया जाए. कृति हाल ही में वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस : बिहाइन्ड द क्लोज्ड डोर्स’ (Criminal Justice: Behind Closed Doors) में नजर आईं, जो कि इसी जघन्य अपराध पर आधारित है.

कीर्ति कुल्हारी ने कही ये बात

कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) ने कहा, ”क्रिमिनल जस्टिस : बिहाइन्ड द क्लोज्ड डोर्स’ (Criminal Justice: Behind Closed Doors) वैवाहिक जीवन में बंद दरवाजे के पीछे होने वाले मुद्दे पर प्रकाश डालती है. इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से एक आदमी प्यार के नाम पर अपने रिश्ते पर हावी हो जाता है और फिर इसके कैसे नतीजे होते हैं. अब वक्त आ गया है कि हम मैरिटल रेप और हिंसा जैसे क्रूर अपराध के खिलाफ आवाज उठाए, जिसे समाज द्वारा बनाई गई खुशहाल शादी के टैबू के भीतर बढ़ावा मिलता है. यह एक दर्द है, जिसे शिक्षित और अशिक्षित महिलाएं चुपचाप सहती आ रही हैं.’

अनुराधा के किरदार में नजर आई थीं कीर्ति कुल्हारी

सीरीज में कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) को अनुराधा के किरदार में देखा जा सकता, जो शादी के बाद अपने पति के हिंसात्मक व्यवहार से पीड़ित है. वो पेशे से एक वकील है. सीरीज में इस किरदार को अभिनेता जिशु सेनगुप्ता ने निभाया है, जो पेशे से एक वकील हैं.

बता दें, ‘क्रिमिनल जस्टिस : बिहाइन्ड द क्लोज्ड डोर्स’ (Criminal Justice: Behind Closed Doors) सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का दूसरा पार्ट है. ‘क्रिमिनल जस्टिस’ में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में थे. उन्होंने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया था, जो कि फुटबॉल खेलने और पढ़ाई में काफी होशियार था, पर एक भूल के कारण उसकी पूरी लाइफ बदल जाती है. वह सलाखों के पीछे पहुंच जाता है. जेल में मिली उन यातनाओं से लेकर इंसाफ का सफर काफी दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है.

ये भी पढ़ें: नवरात्रि के दौरान सेक्स करने की इच्छा तो क्या करना चाहिए?

Source link

Advertising