गुरूवार, 10 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

किम जोंग उन का उत्तराधिकारी कौन? दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी ने बेटी किम जू ए को लेकर किया नया दावा

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के उत्तराधिकारी को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने एक नया दावा किया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस…

किम जोंग उन का उत्तराधिकारी कौन? दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी ने बेटी किम जू ए को लेकर किया नया दावा
(फोटो: IANS)

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के उत्तराधिकारी को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने एक नया दावा किया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) का आकलन है कि किम जोंग उन की बेटी किम जू ए को ही उनके संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन

एजेंसी ने गुरुवार को जारी एक बयान में यह भी बताया कि किम जू ए की एक छोटी बहन या भाई भी है, जिसका लिंग अभी अज्ञात है। NIS पहले भी कह चुकी है कि किम जोंग उन के तीन बच्चे हैं, लेकिन उनके जन्म का क्रम और अन्य विवरण स्पष्ट नहीं थे। इस नए खुलासे से शासक परिवार की संरचना को लेकर कुछ हद तक स्थिति साफ हुई है।

उत्तराधिकारी की दौड़ में सबसे आगे किम जू ए

सार्वजनिक मंच पर किम जू ए पहली बार नवंबर 2022 में अपने पिता के साथ एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) के परीक्षण के दौरान नजर आई थीं। इसके बाद से उनकी सार्वजनिक उपस्थिति लगातार बढ़ी है। वह उत्तर कोरिया के कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और सैन्य कार्यक्रमों में किम जोंग उन के साथ दिखाई देती रही हैं। उनकी चीन की राजधानी बीजिंग की हाई-प्रोफाइल यात्रा ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी ध्यान खींचा था।

हालांकि, प्योंगयांग ने आधिकारिक तौर पर किम जू ए को उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया है, लेकिन उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया द्वारा उनके लिए इस्तेमाल किए जा रहे संबोधनों से संकेत साफ मिल रहे हैं। मीडिया उन्हें "प्रिय बच्ची" और "महान मार्गदर्शक" जैसे शब्दों से संबोधित करता है, जो आमतौर पर देश के शीर्ष नेताओं के लिए आरक्षित होते हैं।

बड़े भाई की मौजूदगी पर संशय

NIS के मुताबिक, वह इस बात की भी पुष्टि करने की कोशिश कर रही है कि क्या किम जू ए का कोई बड़ा भाई भी है। हालांकि, एजेंसी का मानना है कि अगर कोई बड़ा भाई मौजूद है भी, तो उसके उत्तराधिकारी बनने की संभावना नहीं है। उत्तर कोरिया में दशकों से किम परिवार का शासन कायम है और "पैक्टू रक्तवंश" की अवधारणा को सत्ता की वैधता से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में किम जोंग उन के उत्तराधिकारी से जुड़ा कोई भी संकेत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →