सोमवार, 14 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
शिक्षा

केंद्रीय रेशम बोर्ड में कई पदों पर सरकारी नौकरी, ₹2 लाख से ज्यादा सैलरी, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

अगर आप केंद्र सरकार के तहत नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक अच्छा अवसर है। केंद्रीय रेशम बोर्ड (CSB) ने डेपुटेशन के आधार पर जॉइंट सेक्रेटरी समेत कुल 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए…

केंद्रीय रेशम बोर्ड में कई पदों पर सरकारी नौकरी, ₹2 लाख से ज्यादा सैलरी, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया
(फोटो: IANS)

अगर आप केंद्र सरकार के तहत नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक अच्छा अवसर है। केंद्रीय रेशम बोर्ड (CSB) ने डेपुटेशन के आधार पर जॉइंट सेक्रेटरी समेत कुल 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है और उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिनों के भीतर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन नियुक्तियों के लिए 9 सितंबर से आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पत्र निर्धारित पते पर भेज दें।

किन पदों पर कितनी रिक्तियां?

केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 17 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनका विवरण इस प्रकार है:

  • जॉइंट सेक्रेटरी (टेक्निकल): 2 पद
  • डिप्टी डायरेक्टर (एडमिन और अकाउंट्स): 4 पद
  • डिप्टी डायरेक्टर (स्टैटिस्टिक्स): 1 पद
  • डिप्टी डायरेक्टर (ऑफिशियल लैंग्वेज): 1 पद
  • डिप्टी डायरेक्टर (फाइनेंस): 1 पद
  • असिस्टेंट डायरेक्टर (एडमिन और अकाउंट्स): 6 पद
  • असिस्टेंट डायरेक्टर (स्टैटिस्टिक्स): 1 पद
  • असिस्टेंट इंजीनियर: 1 पद

पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, सीए/कॉस्ट अकाउंटेंट/सीएस/एमबीए या बीई (सिविल) जैसी योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग और व्यक्तिगत चर्चा (Personal Discussion) के आधार पर किया जाएगा।

वेतन और कैसे करें आवेदन?

चयनित होने पर उम्मीदवारों को पद के अनुसार हर महीने 35,400 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य भत्ते और लाभ भी दिए जाएंगे। आवेदन करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म को पूरी तरह भरकर, जरूरी दस्तावेजों के साथ संलग्न करें और एक लिफाफे में डालकर 'सदस्य सचिव, केंद्रीय रेशम बोर्ड, सीएसबी कॉम्प्लेक्स, बीटीएम लेआउट, मडिवाला, होसुर रोड, बैंगलोर - 560068' पते पर अंतिम तिथि तक या उससे पहले डाक से भेज दें।

इनपुट: IANS

N

News4Social एजुकेशन डेस्क

News4Social एजुकेशन डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से शिक्षा से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →