KBC 14: 75 लाख जीत चुके आयुष गर्ग से बिग बी ने पूछा था 1 करोड़ का ये सवाल, जानें सही जवाब

131
KBC 14: 75 लाख जीत चुके आयुष गर्ग से बिग बी ने पूछा था 1 करोड़ का ये सवाल, जानें सही जवाब


KBC 14: 75 लाख जीत चुके आयुष गर्ग से बिग बी ने पूछा था 1 करोड़ का ये सवाल, जानें सही जवाब

टीवी का पॉप्युलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ में आयुष गर्ग ने 75 लाख का ‘धन अमृत’ पड़ाव पार कर लिया था। उन्हें 16 अगस्त को 16वें सवाल का जवाब देना था। वह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे। उनकी बिग बी ने यहां तक पहुंचने के लिए जमकर तारीफ भी की और गर्लफ्रेंड को बतौर कम्पेनियन लाने के लिए टांग खिंचाई भी की। बता दें कि आयुष की उम्र 27 साल है और वह ई-कॉमर्स कंपनी में स्ट्रैटजी एंड ऑपरेशन्स मैनेजर हैं।

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने पहले आयुष से ऑनलाइन डेटिंग एप के बारे में ढेरों बातें की। इस दौरान कंटेस्टेंट ने बताया कि ये ऐप अच्छा मैच खोजने में मदद करते हैं। जब बिग बी ने उनसे पूछा कि उन्होंने कैसे अपनी गर्लफ्रेंड आरूषी को ऑनलाइन से तलाशा? जिसके जवाब में आयुष ने बताया कि वह दिल्ली में थे और वह एक ही राज्य में अपने लिए पार्टनर ढूंढ रहे थे। ऐसे में उन्होंने दिल्ली के बाहर के ऑप्शन को एक्सप्लोर नहीं किया।

KBC 14: ‘केबीसी 14’ में कंटेस्टेंट आयुष गर्ग ने 75 लाख रुपये जीत रचा इतिहास, अब जीत पाएंगे एक करोड़ रुपये?
3 लाख 20 हजार का ये है सही जवाब
गेम आगे बढ़ता है। पिछले एपिसोड में आयुष ने 1 लाख 60 हजार का सही जवाब दिया था। इसके बाद बिग बी ने उनके सामने 10वां सवाल पेश किया, जो कि 3 लाख 20 हजार का था। सवाल कुछ इस प्रकार था- केशव गुहा की किताब ‘एक्सीडेंटल मैजिक’ में, चार मुख्य किरदार किस बुक सीरीज के फैन हैं? इसके ऑप्शन हैं- ट्विलाइट, द थंडर गेम्स, हैरी पॉर्टर और पर्सी जैक्शन। अब आयुष इसका जवाब देने के लिए श्योर नहीं थे इसलिए उन्होंने ऑडियंस पोल को चुना। वहां से आए जवाब के बाद उन्होंने हैरी पॉर्टर को लॉक करवा दिया, जो कि सही जवाब साबित हुआ।

navbharat times -KBC 14: अमिताभ बच्चन के सामने बैठे दो अनोखे कंटेस्टेंट, एक ने होश‍ियारी में गंवाई कमाई, दूसरे ने जीते 75 लाख
आयुष गर्ग ने 75 लाख का पड़ाव पार किया
इसके बाद उन्होंने 6 लाख 40 हजार का सही जवाब दिया और ऐसे करते करते वह 1 करोड़ के सवाल के पास पहुंच गए। लेकिन यहां से वह आगे नहीं जा सके क्योंकि वह उस सवाल का जवाब नहीं दे पाए। सवाल था- वो कौन सा पर्वत था, जिस पर पहली बार किसी व्यक्ति ने 8000 मीटर से ऊपर की चोटी की चढ़ाई की थी? ए- अन्नपूर्णा, बी- ल्होत्से, सी- कंचनजंघा और डी- मकालू।

kbc 14

कौन बनेगा करोड़पति 14 में 1 करोड़ का सवाल ये था।

ये है एक करोड़ के सवाल का सही जवाब
अब आयुष ने लंबा समय लेते हुए इसका जवाब ल्होत्से दिया लेकिन यह गलत निकला। और नतीजन वह 50 लाख के बजाय 75 लाख पर आ अटके। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका सही जवाब- अन्नपूर्णा है। अगर आयुष इसका जवाब देते तो वह करोड़पति तो बन ही जाते।



Source link