Kashmir Bus Hadsa: वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत, कई गंभीर… जम्मू-कश्मीर में बड़ा बस हादसा

22
Kashmir Bus Hadsa: वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत, कई गंभीर… जम्मू-कश्मीर में बड़ा बस हादसा

Kashmir Bus Hadsa: वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत, कई गंभीर… जम्मू-कश्मीर में बड़ा बस हादसा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे कई यात्रियों की मौत हो गई। वहीं कई को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अब तक 10 लोगों के मौत को सूचना आई है। घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जब यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों के मुताबिक, बस अमृतसर से कटरा जा रही थी, जिसमें वैष्णो देवी में दर्शन के लिए जा रहे अधिकांश यात्री सवार थे। सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे। मृतकों के शव पंचनामे के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि बस दुर्घटना जम्मू जिले के कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुई। उपायुक्त (डीसी) जम्मू अवनी लवासा ने बताया कि 10 लोग मारे गए हैं, और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बस अमृतसर से कटरा की ओर जा रही थी।

देखें वीडियो

जीएमसी जम्मू में भर्ती घायल

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को जीएमसी जम्मू लाया गया है। 12 अन्य को स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी नहीं हुई है। फिलहाल केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जिन यात्रियों को होश है, उनसे पूछाछ की जा रही है। बस सफेद और गुलाबी रंग की थी और उस पर प्रिंस ट्रैवल्स लिखा था।

जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली। तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे।

अशोक चौधरी, रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे CRPF अधिकारी

navbharat times -Chandrayaan 3 Launch: चंद्रयान-3 जुलाई में होगा लॉन्च, अंतरिक्ष में भारत की एक बड़ी कामयाबी की ओर इसरो
पिछले हफ्ते, दक्षिण कश्मीर के बारसू अवंतीपोरा में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पर्यटक बस पलट गई थी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए थे। ये पर्यटक कोलकाता के थे।

एक अन्य दुर्घटना में, अवंतीपोरा इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन को टक्कर मार दी। इसमें तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह घटना सीआरपीएफ पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। क्लिप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक को एक बंकर के पास खड़े सीआरपीएफ वाहन से टकराते हुए दिखाया गया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News