Kanpur News: प्रेम प्रसंग में दारोगा ने जहर खाकर दी थी जान, पत्‍नी की शिकायत पर महिला सिपाही सस्पेंड

137
Kanpur News: प्रेम प्रसंग में दारोगा ने जहर खाकर दी थी जान, पत्‍नी की शिकायत पर महिला सिपाही सस्पेंड

Kanpur News: प्रेम प्रसंग में दारोगा ने जहर खाकर दी थी जान, पत्‍नी की शिकायत पर महिला सिपाही सस्पेंड

कानपुर: यूपी के कानपुर में पुलिस विभाग से चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आई है। बिधनू थाने से निलंबित दारोगा ने जहर खाकर जान दे दी थी। खुदकुशी के पीछे महिला सिपाही से प्रेम संबंध की बात सामने आई थी। दारोगा की पत्नी ने महिला सिपाही के खिलाफ पति को आत्महत्या के लिए उकसाने और ब्लैकमेल करने का प्रार्थन पत्र दिया था। जिस पर फजलगंज पुलिस ने महिला सिपाही पर एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।

एसआई अनूप सिंह (34) 2015 बैच के दारोगा थे। अनूप सिंह मूलरूप से उरई के एट गांव के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी पूनम, बेटा आयांश (03), पिता शत्रुघ्न, भाई दीपक हैं। अनूप सिंह का परिवार उरई में रहता था। अनूप कल्यानपुर में किराये के मकान में रहते थे। गुरुवार (10 नवंबर) शाम अनूप सिंह ने जहर खा लिया था। उपचार के दौरान अनूप की बीते सोमवार को मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में फजलगंज थाने में तैनात महिला सिपाही से प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई थी।

शुक्रवार को अनूप सिंह की पत्नी पूनम फजलगंज थाने पहुंचकर महिला सिपाही के खिलाफ तहरीर दी थी। महिला सिपाही फिलहाल छुट्टी पर चल रही है। फजलगंज पुलिस ने महिला सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस महिला सिपाही अरेस्ट करने की तैयारी कर रही है। वहीं, अनूप की पत्नी पूनम ने पुलिस विभाग से न्याय करने की मांग की है।

दारोगा अनूप सिंह मामाले की जांच पूरी होने के बाद शुक्रवार को रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को सौंप दी गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कमिश्नर के आदेश पर डीसीपी सेंट्रल ने महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे।

महिला सिपाही शादी का बना रही थी दबाव

अनूप सिंह की पत्नी पूनम ने बताया कि पति पिछले साल बहुत तनाव में थे। जब तनाव की वजह पूछा तो उन्होंने बताया कि फजलगंज थाने में तैनाती के दौरान एक महिला सिपाही से प्रेम संबंध हो गए थे। महिला सिपाही पहली शादी तोड़कर मुझसे शादी करने का दबाव बना रही है। शादी से मना करने पर वह मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रही है।

विभाग के अंदर ये चल रही चर्चा

दारोगा अनूप सिंह दो साल पहले फजलगंज थाने में तैनात थे। सूत्रों की मानें तो थाने में तैनात महिला सिपाही से उनकी दोस्ती हो गई थी। दारोगा का फजलगंज थाने से ट्रांसफर हो गया। इसके बाद महिला सिपाही की दूसरे से दोस्ती हो गई। बीते गुरुवार को अनूप सिंह थाने पहुंचे थे। थाने में उनका किसी से विवाद हुआ था। इसके बाद अनूप सिंह ने जहर खा लिया था।
इनपुट- सुमित शर्मा

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News