kanpur Karoli Baba: करौली सरकार अब लंदन भागने की फिराक में! बाबा के भक्तों ने शुरू की फंडिंग

23
kanpur Karoli Baba: करौली सरकार अब लंदन भागने की फिराक में! बाबा के भक्तों ने शुरू की फंडिंग

kanpur Karoli Baba: करौली सरकार अब लंदन भागने की फिराक में! बाबा के भक्तों ने शुरू की फंडिंग


Karoli Baba: सनातनी बाबा की बहु विदेशी है। करौली सरकार बाबा के बड़े बेटे ने एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान भारतीय मूल की विदेशी युवती से लव मैरिज की थी। युवती जन्म से परिवार के साथ लंदन में रह रही थी। करौली सरकार अपने बेटे की ससुरालियों की मदद से लंदन में कानपुर के लवकुश आश्रम से भी बड़ा आश्रम खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

 

करौली सरकार (फाइल फोटो)
सुमित शर्मा, कानपुर: यूपी के कानपुर में करौली सरकार अपने झाड़फूंक और हवन से विदेशी भक्तों का भी उपचार करेंगे। करौली सरकार (Karoli Baba) उर्फ संतोष सिंह भदौरिया विदेशों में भी आश्रम खोलने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। कहा जा रहा है कि बाबा जमीन खरीद कर विदेशों में विदेशी भक्तों की बाधाओं को दूर करेगें। बताया जा रहा है कि बाबा के बड़े बेटे लव की ससुराल लंदन हैं। विदेश में आश्रम की आड़ में बाबा अपना नया अड्डा बनाने की फिराक में है। जिसके लिए फंडिंग भी शुरू हो गई।सनातनी बाबा की बहु विदेशी है। करौली सरकार बाबा के बड़े बेटे ने एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान भारतीय मूल की विदेशी युवती से लव मैरिज की थी। युवती जन्म से परिवार के साथ लंदन में रह रही थी। करौली सरकार अपने बेटे की ससुरालियों की मदद से लंदन में कानपुर के लवकुश आश्रम से भी बड़ा आश्रम खोलने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यूट्यूब के माध्यम से विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के नागरिकों की तरफ से विदेशों में आश्रम खोलने का आग्रह किया जा रहा है।

दूसरी पत्नी से हैं दो बेटे लवकुश

करौली सरकार बाबा उर्फ संतोष भदौरिया की पहली शादी रेल बाजार में रहने वाली रेनू सिंह से हुई थी। आर्थिक तंगी से परेशान संतोष सिंह भदौरिया पहली पत्नी को बदकिस्मत बताकर छोड़ दिया था। इसके संतोष सिंह भदौरिया ने दूसरी शादी कल्यानपुर में रहने वाली ममता तिवारी से की थी। ममता तिवारी से संतोष सिंह के दो बेटे हुए लव और कुश। बाबा ने अपने बेटों के नाम पर बिधून के करौली गांव में 14 एकड़ की जमीन पर लवकुश आश्रम बनाया था। सूत्रों के मुताबिक बाबा का बड़ा बेटा लव लंदन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था।

पढ़ाई के दौरान हुए थे प्रेम संबंध

बाबा के बड़े बेटे लव की पढ़ाई के दौरान भारतीय मूल की युवती भी साथ में पढ़ती थी। जानकारी के मुताबिक युवती का परिवार पहले गुजरात में रहता था। लेकिन इसके बाद लंदन में बस गया था। युवती का जन्म भी लंदन में ही हुआ था। लव की क्लासमेट भारतीय मूल की युवती से प्रेम संबंध हो गए। उसने परिवार को बिना बताए लंदन में शादी कर ली। इसके बाद लव पत्नी के साथ इंडिया लौट आया।

आश्रम में तैनात 250 कर्मचारियों के मोबाइल जब्त

करौली सरकार ने रविवार को आश्रम में नया फरमान जारी कर दिया है। आश्रम में तैनात लगभग 250 कर्मचारियों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही सख्त चेतावनी जारी की गई कि आश्रम का कोई भी शख्स मीडिया कर्मियों से बात नहीं करेगा। लवकुश आश्रम के अंदर की खबरें बाहर लीक हो रहीं थीं, जिससे बाबा नाराज थे। इसके साथ ही बाबा ने मीडिया कर्मियों से बात करने से इन्कार कर दिया है।

आश्रम में लग चुका है बॉलीवुड का तड़का

करौली सरकार के आश्रम में बॉलीवुड का भी तड़का लग चुका है। बीते 26 जनवरी को करौली सरकार के आश्रम में बॉलीवुड स्टार गोविंदा अपनी पत्नी के साथ आश्रम पहुंचे थे। गोविंदा ने बाबा के छूकर उनको नमर किया था। इसके साथ ही बाबा की खूब जमकर तारीफ भी की थी। वहीं जानकारी के मुताबिक बाबा के आश्रम में भोजपुरी मूवी की शूटिंग भी हो चुकी है।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Get Kanpur News, Breaking news headlines about Kanpur crime, Kanpur politics and live updates on local Kanpur news. Browse Navbharat Times to get all latest news in Hindi.

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News