कानपुर नगर निकाय चुनाव 2017 लाइव Results: BJP उम्‍मीदवार प्रमिला की जीत तय

592

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ फर्स्ट क्लास फर्स्ट पास हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य औद्योगिक शहर कानपुर में लोग बेसब्री से निकाय चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। रुझानों के अनुसार कानपुर में भाजपा उम्‍मीदवार प्रमिला की जीत तय लग रही है। राज्‍य में मेयर पद की कुल 1़6 सीटों में से बीजेपी 14, एसपी 0, बीएसपी 2 सीट पर आगे चल रही हैं। बता दें कि कानपुर नगर निगम सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस जिले में 110 वार्ड हैं। विधानसभा की 7 सीटों में से चार पर बीेजेपी, 2 पर एसपी और 1 पर कांग्रेस का कब्‍जा है। कानपुर शहर और देहात में 4 नगर पालिका और 9 नगर पंचायतें हैं। कानपुर शहर की सबसे बड़ी समस्या स्वच्छता, पेयजल और स्वास्थ को लेकर है। इन चुनावों का महत्व इसलिए भी है कि इसका असर गुजरात विधानसभा चुनाव पर भी पड़ने के आसार हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में आज 16 नगर निगमों, 198 नगरपालिकाओं और 438 नगर पंचायतों में 12,647 पदों के लिए 79,113 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो रहा है।  ताजा जानकारी के मुताबिक कानपुर में वोटों की गिनती में थोड़ी देरी हुई है। ताजा रुझानों के मुताबिक कानपुर में बीजेपी कैंडिडेट आगे चर रही हैं।

रुझानों के अनुसार परिणाम:
बीजेपी- 13
एसपी-0
बीएसपी-3
कांग्रेस-0
अन्य-0