Kanpur में दीवार ढहने से BJP नेता की मौत, पत्नी सपा की टिकट से लड़ चुकी हैं मेयर का चुनाव

31
Kanpur में दीवार ढहने से BJP नेता की मौत, पत्नी सपा की टिकट से लड़ चुकी हैं मेयर का चुनाव

Kanpur में दीवार ढहने से BJP नेता की मौत, पत्नी सपा की टिकट से लड़ चुकी हैं मेयर का चुनाव

सुमित शर्मा, कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता रतन गुप्ता अपने प्लाट पर बेसमेंट की खुदाई करा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से रतन गुप्ता की मौत हो गई। जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे के बीच से रतन गुप्ता को बाहर निकाला कर प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रतन गुप्ता भाजपा व्यापार संगठन के अध्यक्ष भी थे। उनके निधन के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं।रायपुरवा थाना क्षेत्र स्थित कारवालों नगर में रहने वाले रतन गुप्ता का पनकी इस्पात नगर में प्लॉट है। रतन गुप्ता खाली प्लॉट में सरिया के गोदाम का निमार्ण करा रहे थे। इसके ठीक बगल में हिमांशू गुप्ता का डिटर्जेंट पाउडर का काम होता है। हिमांशू गुप्ता के प्लाट की 25 फीट लंबी और 15 फीट ऊंची दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। बीजेपी नेता रतन गुप्ता मलबे में दब गए। इसमें उनकी मौत हो गई। रतन गुप्ता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

डेढ़ घंटे मलबे में दबे रहे बीजेपी नेता

रतन गुप्ता खुदाई का काम देखकर वहां से जा रहे थे। इसी दौरान किसी का फोन आ गया। रनत गुप्ता खड़े होकर बात करने लगे। इसी दौरान दीवार उन पर गिर पड़ी। घटना के बाद वहां काम कर रहे मजदूर भाग गए। जब इसकी भनक लोगों को हुई, तो मलबे के नीचे ढूंढ़ना शुरू किया। रतन गुप्ता को मलबे से निकालने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। उन्हें अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सपा की टिकट से पत्नी लड़ी थीं चुनाव

निकाय चुनाव 2017 में बीजेपी नेता रतन गुप्ता की पत्नी समाजवादी पार्टी की टिकट से मेयर का चुनाव लड़ी थीं। इसमें माया गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा था। माया गुप्ता ने निकाय चुनाव 2023 में भी बीजेपी की तरफ से मेयर की टिकट के लिए आवेदन किया था। संगठन ने निवर्तमान मेयर प्रमिला पांडेय को प्रत्याशी बनाया था। वहीं, रतन गुप्ता भी प्रेमिला पांडेय को चुनाव लड़ा रहे थे।

एसीपी निशांक शर्मा का कहना है कि दीवार ढहने से रतन गुप्ता उसकी चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाने पर उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही किसी तरह की तहरीर नहीं प्राप्त हुई है।

Get Kanpur News, Breaking news headlines about Kanpur crime, Kanpur politics and live updates on local Kanpur news. Browse Navbharat Times to get all latest news in Hindi.

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News