Kanpur: करौली सरकार का टेक्नोलॉजी लैस किला और कई खूफिया दरवाजे, आश्रम में स्मार्ट कार्ड से होता है पेमेंट

42
Kanpur: करौली सरकार का टेक्नोलॉजी लैस किला और कई खूफिया दरवाजे, आश्रम में स्मार्ट कार्ड से होता है पेमेंट

Kanpur: करौली सरकार का टेक्नोलॉजी लैस किला और कई खूफिया दरवाजे, आश्रम में स्मार्ट कार्ड से होता है पेमेंट


Karauli Sarkar Today News: कानपुर वाले करौली सरकार अपनी तंत्रमंत्र विद्या के साथ ही अपने रहस्मयी आश्रम को लेकर भी चर्चा में हैं। बाबा का आश्रम किसी किले से कम नहीं है, जिसमें कई रहस्य छिपे हुए हैं। चर्चा के मुताबिक आश्रम में कई खूफिया रास्ते और तहखाने भी हैं।

 

करौली सरकार बाबा आश्रम के हैं कई राज
सुमित शर्मा, कानपुर: यूपी के कानपुर वाले करौली सरकार बाबा के देशभर में चर्चे हैं। नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी की पिटाई के बाद सुर्खियों में आए बाबा से जुड़े कई चौकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। करौली सरकार उर्फ संतोष सिंह भदौरिया का लवकुश आश्रम किसी अभेद किले से कम नहीं है। बाबा के किले में उनकी मर्जी के बिना परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। बाबा का किला अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी लैस है। किले की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भक्तों से पैसों का लेनदेन अत्याधुनिक तरीके से होता है।करौली सरकार उर्फ संतोष सिंह भदौरिया का विवादों से पुराना नाता रहा है। तीन साल पहले संतोष सिंह भदौरिया से करौली सरकार बन गए थे। बाबा ने मात्र तीन साल में आडंबर का दरबार लगाकर अकूत संपत्ति बना ली। अब लवकुश आश्रम में बाबा अपनी खुद की सरकार चला रहे हैं। करौली शंकर महादेव दरबार का साम्राज्य 14 एकड़ में फैल गया है। बाबा अपने आश्रम में झाड़फूंक-तंत्रमंत्र और हवन के जरिए लग्जरी जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन बाबा के ही कुछ भक्तों ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दूसरों की बाधाएं दूर करने वाले बाबा के ऊपर बड़ी मुसीबतें आने वाली हैं।

बाबा के आश्रम में हाईटेक डिवाइस से होता है लेनदेन

करौली सरकार उर्फ संतोष सिंह भदौरिया ने अपने लवकुश आश्रम को अभेद किले के रूप में तब्दील कर दिया है। बाबा का आश्रम 14 एकड़ में फैला हुआ है। लवकुश आश्रम में झाड़फूंक-हवन से उपचार कराने के लिए आने वाले भक्तों को कैश काउंटर से 100 रूपए में एक स्मार्ट कार्ड दिया जाता है। इस स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज काउंटर में जाकर जरूरत के हिसाब से रिचार्ज कराना पड़ता है। रिचार्ज कार्ड का पैसा रिफंड नहीं होता है। आश्रम में हवन पूजा-पाठ और खाने-पीने तक का भुगतान इसी कार्ड के माध्यम से किया जाता है। इससे आश्रम का कोई भी कर्मचारी बाबा का एक रुपये भी इधर से उधर नहीं कर सकता है।

अभेद किला है बाबा का आश्रम

करौली सरकार बाबा ने बिधनू के करौली गांव में 14 एकड़ में अपना साम्राज्य फैला रखा है। बाबा नहीं चाहते हैं कि आश्रम रूपी किले का किसी भी तरह का राज बाहर जाए। सूत्रों के मुताबिक आश्रम में 250 से 300 कर्मचारी तैनात हैं। यह कर्मचारी आश्रम के चप्पे-चप्पे में तैनात रहते हैं। इसके साथ ही पूरा आश्रम वाईफाई और सीसीटीवी कैमरों से लैस है। आश्रम के हर एक कोने में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिनकी 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाती है। आश्रम की हर एक गतिविधी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होती है।

आश्रम में हैं कई खूफिया दरवाजे

सूत्रों के मुताबिक करौली सरकार के आश्रम में कई सीक्रेट प्रवेश और निकासी द्वार हैं। जिसकी जानकारी करौली सरकार को है , या फिर उनके बहुत ही खास सेवादारों को है। जानकारी के मुताबिक बाबा के आश्रम में यह द्वार चारों दिशाओं में हैं। इसके साथ ही आश्रम में कई गोपनीय तहखाने भी हैं। इसकी भनक भी आश्रम के ही कुछ चुनिंदा लोगों को है। वहीं दुनिया को दिखाने के लिए आश्रम में मात्र एक ही गेट दिखाई देता है, जिससे भक्त आते-जाते हैं। आश्रम का यह गेट भी रात में बंद हो जाता है।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Get Kanpur News, Breaking news headlines about Kanpur crime, Kanpur politics and live updates on local Kanpur news. Browse Navbharat Times to get all latest news in Hindi.

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News