Jhansi News: 10 सालों में झांसी से कोई विधायक यूपी सरकार में नहीं बना मंत्री, 2017 और 2022 में बीजेपी ने जीती हैं सभी सीटें h3>
लक्ष्मी नारायण शर्मा, झांसी: बुंदेलखंड की राजनीति का प्रमुख केंद्र बिंदु होने के बावजूद झांसी जिले से पिछले दस सालों में उत्तर प्रदेश सरकार में किसी को मंत्री नहीं बनाया गया है। वर्ष 2017 से 2022 कार्यकाल में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही, जबकि 2012 से लेकर 2017 तक समाजवादी पार्टी सत्ता में रही। इन दोनों ही सरकारों के कार्यकालों में झांसी जिले के किसी विधायक को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनने का मौका नहीं मिल सका। नई सरकार के गठन पर नजरें गड़ाए लोगों को उम्मीद है कि शायद इस बार झांसी के किसी विधायक की किस्मत चमक जाए।
वर्ष 2007 से 2012 के दौरान उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी सरकार के कार्यकाल में झांसी की बबीना सीट से विधायक रतन लाल अहिरवार उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। उन्हें अंबेडकर ग्राम्य विकास राज्यमंत्री बनाया गया था। झांसी जिले की ही दूसरी विधानसभा सीट मऊरानीपुर से बसपा के विधायक भगवती प्रसाद सागर थे। उन्हें सेवायोजन राज्यमन्त्री बनाया गया था। झांसी जिले की चार में से दो सीटें ही बसपा के पास थीं, जबकि गरौठा सीट पर सपा के दीप नारायण सिंह यादव और झांसी सदर सीट पर कांग्रेस के प्रदीप जैन आदित्य विधायक थे। वर्ष 2012 में प्रदेश में सपा की सरकार बनी और मऊरानीपुर से डॉ. रश्मि आर्य व गरौठा सीट से दीप नारायण सिंह यादव सपा के टिकट पर विधायक बने। झांसी सदर सीट पर भाजपा के रवि शर्मा और बबीना सीट पर बसपा के कृष्णपाल सिंह राजपूत को जीत मिली। सपा सरकार के कार्यकाल में कई तरह के कयास लगाए गए, लेकिन पूरे कार्यकाल में किसी भी विधायक की सरकार में एंट्री नहीं हो सकी।
सभी सीटों पर बीजेपी जीती है
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में झांसी की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिली। झांसी सदर पर रवि शर्मा, बबीना से राजीव सिंह पारीछा, गरौठा से जवाहर लाल राजपूत और मऊरानीपुर से बिहारी लाल आर्य विधायक बने। पूरे कार्यकाल में झांसी के किसी विधायक को सरकार में एंट्री नहीं मिली। इस बार भी 2022 में झांसी की चारों सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी अपना दल को जीत मिली है। झांसी सदर पर रवि शर्मा, बबीना से राजीव सिंह पारीछा, गरौठा से जवाहर लाल राजपूत और मऊरानीपुर से अपना दल (एस) से डॉ. रश्मि आर्य विधायक चुनी गई हैं।
मंत्रियों की सूची हो रही फाइनल
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम से लेकर मंत्रियों की सूची तक फाइनल की जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश में झांसी के किसी विधायक को मंत्री बनने का मौका नसीब हो जाए। अब सबकी नजरें इस बात पर है कि क्या इस बार झांसी के किसी विधायक की सरकार में एंट्री हो पाती है?
Jhansi News: 10 सालों में झांसी से कोई विधायक यूपी सरकार में नहीं बना मंत्री, 2017 और 2022 में बीजेपी ने जीती हैं सभी सीटें
वर्ष 2007 से 2012 के दौरान उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी सरकार के कार्यकाल में झांसी की बबीना सीट से विधायक रतन लाल अहिरवार उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। उन्हें अंबेडकर ग्राम्य विकास राज्यमंत्री बनाया गया था। झांसी जिले की ही दूसरी विधानसभा सीट मऊरानीपुर से बसपा के विधायक भगवती प्रसाद सागर थे। उन्हें सेवायोजन राज्यमन्त्री बनाया गया था। झांसी जिले की चार में से दो सीटें ही बसपा के पास थीं, जबकि गरौठा सीट पर सपा के दीप नारायण सिंह यादव और झांसी सदर सीट पर कांग्रेस के प्रदीप जैन आदित्य विधायक थे।
वर्ष 2012 में प्रदेश में सपा की सरकार बनी और मऊरानीपुर से डॉ. रश्मि आर्य व गरौठा सीट से दीप नारायण सिंह यादव सपा के टिकट पर विधायक बने। झांसी सदर सीट पर भाजपा के रवि शर्मा और बबीना सीट पर बसपा के कृष्णपाल सिंह राजपूत को जीत मिली। सपा सरकार के कार्यकाल में कई तरह के कयास लगाए गए, लेकिन पूरे कार्यकाल में किसी भी विधायक की सरकार में एंट्री नहीं हो सकी।