Jhansi Crime: अपहरण के बाद युवक की गला घोंटकर हत्या, शव बेतवा नदी में फेंका | Young man strangled death after kidnapping body Betwa river | News 4 Social h3>
झांसीPublished: Dec 04, 2023 09:01:39 am
Jhansi Crime: झांसी में दोस्तों में हो गई दुश्मनी ने लिख दी खूनी कहानी। बहन-बहनोई को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद बाइक से वापस जा रहा था घर। पारीछा के पीपा पुल से 3 दिन पहले किया था अपहरण। लापता युवक का शव नदी में मिला, मुंह में भरा था कपड़ा, हाथ-पैर बंधे थे।
अंशुल यादव की फाइल फोटो।
Jhansi Crime: झांसी के बरुआसागर में अपहरण के बाद 3 दिन से लापता चल रहे युवक का शव बेतवा नदी में उतराता हुआ मिला। युवक के मुंह में कपड़ा भरा था, जबकि हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे, जिससे स्पष्ट हो गया कि आरोपियों ने गला दबाकर हत्या की और शव को नदी में फेंक दिया था। घटना के पीछे का कारण 2 साल पहले साथ खाने-पीने के दौरान दोस्ती में हुई दुश्मनी बतायी गयी है। तभी से दोनों के बीच में तनातनी चली आ रही थी। आरोपियों ने 2 माह पहले भी होटल के पास से गुजरने का विरोध किया था, जिसको लेकर दुश्मनी और गहरा गयी थी। दोनों एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दे रहे थे, जिसके चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।