JDU को बचाने का Upendra Kushwaha ने किया आह्वान, ओपन लेटर लिख पार्टी बर्बाद करने के लिए CM Nitish को बताया दोषी

13
JDU को बचाने का Upendra Kushwaha ने किया आह्वान, ओपन लेटर लिख पार्टी बर्बाद करने के लिए CM Nitish को बताया दोषी

JDU को बचाने का Upendra Kushwaha ने किया आह्वान, ओपन लेटर लिख पार्टी बर्बाद करने के लिए CM Nitish को बताया दोषी


पटना: अपनी ही पार्टी जेडीयू के लिए सिरदर्द बने उपेंद्र कुशवाहा ने आज रविवार को जेडीयू के कार्यकर्ताओं के नाम एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने अपने तमाम कार्यकर्ताओं से जेडीयू को बचाने की अपील की है। जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं से जेडीयू को बचाने के लिए आगे आने की बात कही है। उन्होंने कहा, ‘जेडीयू को बचाने के लिए हमलोग को आगे आना होगा।’ उपेंद्र कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं और साथियों से जेडीयू को बचाने का आग्रह करते हुए तमाम मुद्दों पर विचार विमर्श करने का आह्वान किया है। इसके लिए उन्होंने 19 और 20 फरवरी को सिन्हा लाइब्रेरी में तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया है।

पत्र में कुशवाहा ने जानिए क्या कहा

फिलहाल जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पत्र में लिखा है कि वह 1 महीने से पार्टी को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। यह कोशिश आज भी जारी है। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी दिनानुदिन अपना अस्तित्व खोती जा रही है। इसे बचाने की उनको कोशिश आज भी जारी है। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी कुछ हो नहीं रहा है। नीचे पढ़िए कुशवाहा की लिखी चिट्ठी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ठहराया दोषी

कार्यकर्ताओं से 19 और 20 फरवरी को पार्टी बचाने के लिए सिन्हा लाइब्रेरी पहुंचने का आह्वान करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी बर्बाद करने का दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि उनके तमाम प्रयासों के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश की ओर से उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा और उनकी बातों की अनदेखी की जा रही है। कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं को बताया कि उनकी व्यथा को भी पार्टी में गलत तरीके से लिया जा रहा है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को बताई अपनी व्यथा

जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी चिंता कार्यकर्ताओं के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि यदि जदयू बिखर गया तो उन लोगों का क्या होगा जिनके अरमान इस दल के साथ जुड़े हुए हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने पत्र के जरिए कार्यकर्ताओं की चिंता सामने रखते हुए कहा कार्यकर्ताओं ने बड़े बड़े कष्ट सहकर और अपनी कुर्बानी देकर जेडीयू के निर्माण में अपना योगदान किया है।

ये भी पढ़ें-
navbharat times -‘RJD से खास डील और JDU के राजद में विलय की चर्चा…’ Upendra Kushwaha की चिट्ठी से बिहार में चढ़ा सियासी पारा
navbharat times -Nitish Kumar- Tejashwi Yadav की सत्ता ढहाने के लिए Bihar में एक्टिव 2 ‘सुपर पावर’, हर दिन बढ़ा रहे CM की टेंशन

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News