शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
टेक्नोलॉजी

जापानी कंपनी ने बनाया मोबाइल से भी छोटा AC, गर्दन पर हो सकेगा फिट

विज्ञान बड़ी से बड़ी समस्याओं को हल कर रहा है। इसके अलावा विज्ञान बड़ी से बड़ी चीज़ों को मनुष्य की जरूरतों के हिसाब से छोटा भी कर रहा है।

जापानी कंपनी ने बनाया मोबाइल से भी छोटा AC, गर्दन पर हो सकेगा फिट

विज्ञान बड़ी से बड़ी समस्याओं को हल कर रहा है। इसके अलावा विज्ञान बड़ी से बड़ी चीज़ों को मनुष्य की जरूरतों के हिसाब से छोटा भी कर रहा है। ऐसी बहुत सी चीज़ें थी जो उपयोग के लिए बड़ा स्थान घेरती थी लेकिन विज्ञान ने उसे डेवलप करके साथ में लेके चलने लायक बना दिया। फिर चाहे फोन हो या कंप्यूटर। इन चीज़ों को इंसान अपने साथ एक जगह से दूसरी जगह साथ लेके चल सकता है।

विज्ञापन

जापान की टेक्नॉलजी दुनिया की सबसे बढ़ती हुई और तेज टेक्नॉलजी है। एक जापानी कंपनी सोनी, जो इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने के लिए मशहूर है, ने मोबाइल से भी छोटा AC बनाने का दावा किया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह AC शर्ट और टीशर्ट में भी फिट हो सकता है। कंपनी ने इस AC का नाम 'रेओन पॉकेट' रखा है। कंपनी के मुताबिक शर्ट और टीशर्ट पर इसे लगाने से यह चौबीस घंटे ठंडक पहुंचाएगा। इसके अलावा ठण्ड के समय में यह गर्म रखेगा।

सोनी के अनुसार, इसे कोई भी यूजर गर्दन के नीचे वाली जगह पर फिट करके पहन सकता है। इसे पहनने के लिए कंपनी ने खास तरह का बैग बनाया है। यह बैग स्मॉल, मीडियम और लॉर्ज साइज में उपलब्ध होगा।

Japan AC 1

रेओन पॉकेट AC थर्मोइलेक्ट्रिक पेल्टियर एलिमेंट से बना है। थर्मोइलेक्ट्रिक पेल्टियर एलिमेंट तेजी से गर्म और ठंडा होता है। आपको बता दें कि एलिमेंट का इस्तेमाल कार कूलर और वाइन कूलर्स में किया जाता है। इसमें ज्यादा बिजली की जरूरत नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: जानिए कारगिल युद्ध से जुड़े कुछ खास पहलू

रेओन पॉकेट के स्मार्ट AC में लिथियम ऑयन बैटरी लगाई गई है। दो घंटे चार्ज करने के बाद इसका इस्तेमाल दिन भर किया जा सकता है। यह एयर कंडीशनर ब्लूटूथ 5.0 एलई कनेक्टेड फोन को सपोर्ट करता है।

कंपनी के मुताबिक अभी तक इस AC को जापान के लिए तैयार किया गया है। अगर आगे यह प्रोडक्ट सफल होता है तो कंपनी इस प्रोडक्ट का प्रोडक्शन कर सकती है। इसके बाद कम्पनी इसे दुनिया के अन्य देशों के बाज़ारों में उतारेगी।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →