शनिवार, 26 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
अपराध

जमशेदपुर: मॉल के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवक घायल, इलाके में दहशत

झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मॉल के पास बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है…

जमशेदपुर: मॉल के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवक घायल, इलाके में दहशत
(फोटो: IANS)

झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मॉल के पास बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

यह वारदात सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर स्थित बिंदल मॉल के पास हुई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने मॉल के एक रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों को निशाना बनाया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाईं, जिसकी आवाज़ से पूरे मॉल परिसर में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की ओर भागने लगे।

पुलिस ने शुरू की जांच

गोली लगने से घायल हुए तीनों युवकों की पहचान रिजवान, दिलशाद और डोमिनिक सैमसंग के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि, गोलीबारी के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

एक चश्मदीद विक्की दुबे ने बताया, "मैं जिम में था, तभी एक लड़का भागता हुआ आया और मदद के लिए चिल्लाने लगा।" उन्होंने बताया कि घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस गोलीबारी में कुल तीन लोग घायल हुए हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social क्राइम डेस्क

News4Social क्राइम डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अपराध और कानून से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →