शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
दिल्ली

जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग पर बढ़ता विवाद, यूनिवर्सिटी ने सभी क्लासें ऑनलाइन कीं

दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने कैंपस में छात्रों की सुरक्षा और मौजूदा हालात का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। यह निर्णय…

जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग पर बढ़ता विवाद, यूनिवर्सिटी ने सभी क्लासें ऑनलाइन कीं
(फोटो: IANS)

दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने कैंपस में छात्रों की सुरक्षा और मौजूदा हालात का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। यह निर्णय विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर चल रहे लगातार विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, विश्वविद्यालय ने शनिवार को एक आधिकारिक नोटिस जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी। नोटिस में कहा गया है कि यह कदम छात्रों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखकर उठाया गया है, ताकि उनकी पढ़ाई का कोई नुकसान न हो और शिक्षण प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।

चुनाव बहाली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

दरअसल, जामिया के छात्र पिछले कई दिनों से विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव फिर से शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि कैंपस में पिछले 20 वर्षों से ये चुनाव नहीं हुए हैं। उनकी मुख्य मांगें हैं कि चुनाव कराने के लिए एक समिति का गठन किया जाए, चुनाव की तारीख घोषित हो और पूरी प्रक्रिया बिना किसी देरी के शुरू की जाए।

विश्वविद्यालय प्रशासन का निर्देश

जारी किए गए नोटिस में विश्वविद्यालय ने कहा, "जेएमआई के सक्षम प्राधिकारी ने यह निर्णय लिया है कि यूनिवर्सिटी के सभी कोर्सेज की कक्षाएं तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक ऑनलाइन माध्यम से चलाई जाएंगी।" प्रशासन ने सभी डीन, विभागाध्यक्षों, फैकल्टी सदस्यों और छात्रों को ऑनलाइन क्लास शेड्यूल का पालन करने का निर्देश दिया है। साथ ही, फैकल्टी सदस्यों से ऑनलाइन कक्षाओं के लिए आवश्यक व्यवस्था करने और छात्रों को जरूरी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में कोई भी अपडेट आधिकारिक माध्यम से सूचित किया जाएगा।

इनपुट: IANS

N

News4Social दिल्ली डेस्क

News4Social दिल्ली डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →