Jalandhar news: पत्नी, 2 बच्चों और सास-ससुर को जिंदा जलाया, जालंधर में नशे के लती दामाद की शर्मनाक करतूत

92
Jalandhar news: पत्नी, 2 बच्चों और सास-ससुर को जिंदा जलाया, जालंधर में नशे के लती दामाद की शर्मनाक करतूत

Jalandhar news: पत्नी, 2 बच्चों और सास-ससुर को जिंदा जलाया, जालंधर में नशे के लती दामाद की शर्मनाक करतूत

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के महितपुर में एक शख्स ने अपनी ससुराल में जमकर तांडव किया। पूरे घर को आग लगा दी और बाहर से दरवाजे बंद करके भाग गया। आग की चपेट में आने से शख्स के सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने राहत कार्य शुरू किया लेकिन जब तक आग बुझाकर पीड़ितों को बाहर निकाला जाता, तब तक पांचों लोग बुरी तरह से जलकर राख हो चुके थे। आरोपी ने इतनी बड़ी घटना को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि पत्नी उससे झगड़कर मायके आ गई थी और वापस उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी।

इस खौफनाक घटना को लेकर एसपी सर्बजीत सिंह बाहिया ने बताया कि आरोपी शख्स फरार है। घटना के बाद पूरे इलाके के घेराबंदी कर दी गई है और आरोपी की तलाश चल रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

5 और 7 साल थी बच्चों की उम्र
पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स का नाम काली सिंह है। वह खुरशैदपुरा गांव का रहने वाला है। उसकी शादी बीटला गांव के सुरजन सिंह की बेटी परमजीत कौर के साथ हुई थी। दोनों के एक बेटा अर्शदीप कौर और बेटा गुरमोहल सिंह थे, जिनकी उम्र 5 और 7 साल थी।

झगड़कर गई थी मायके
बताया जा रहा है कि काली सिंह ड्रग्स के नशे का लती है। जिसके चलते उसकी परमजीत से आए-दिन लड़ाई होती थी। बीते दिनों भी दोनों के बीच ड्रग्स पीने को लेकर झगड़ा हुआ, उसके बाद परमजीत अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके आ गई। काली सिंह उसे वापस आने को कहा रहा था लेकिन वह राजी नहीं थी।

पति के साथ रहने को नहीं हुई राजी
सोमवार की रात को वह अपनी ससुराल बीटला पहुंचा और पत्नी से वापस चलने को कहा। लेकिन वह राजी नहीं हुई। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। देर रात तक झगड़ा होता रहा। बताया जा रहा है कि सास-ससुर ने रात होने के हवाला देकर उन लोगों से सोने को कहा और बाकी बातें अगले दिन करने को कहा। सभी लोग कमरों में सोने चले गए।

इस तरह घटना को दिया अंजाम
काली सिंह आधी रात को उठा और उसने अपने सास-ससुर के कमरे को बाहर से बंद किया। वहीं दूसरे कमरे को भी बंद कर दिया, जहां उसकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे। उसने पूरे घर में पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। इस दौरान परिवार के लोगों को आंख खुली और वे चीखने-चिल्लाने लगे लेकिन काली सिंह को किसी पर भी तरस नहीं आया।

जब काली सिंह इस बात को लेकर आश्वस्त हो गया कि अब कोई नहीं बचेगा तो वह वहां से भाग निकला। एसपी ने बताया कि मारे गए लोगों में काली सिंह की सास जोगिंदरो, ससुर सुरजन सिंह, पत्नी परमजीत और बेटा-बेटी शामिल हैं।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News