Jaipur News:पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले गहलोत से मंत्रणा करने जयपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी

96

Jaipur News:पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले गहलोत से मंत्रणा करने जयपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी

Rajasthan News: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राजीव शुक्ला सोमवार को जयपुर पहुंचे हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनका स्वागत किया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका यहां पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद अब जयपुर में गहलोत से मंत्रणा करने पहुंची हैं।

 

हाइलाइट्स

  • कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राजीव शुक्ला पहुंचे जयपुर
  • पांच राज्यों के चुनाव नतीजों का इंतजार
  • एयरपोर्ट पर स्वागत करने पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
रामस्वरूप लामरोड़, जयपुर: पांचों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर रखते हुए राजस्थान अब आगामी रणनीति का गवाह बनेगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला सोमवार 7 मार्च दोपहर को जयपुर पहुंचे हैं। मंगलवार तक प्रियंका गांधी जयपुर में ही रुकेंगी। वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगी। दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित चुनींदा कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका गांधी और राजीव शुक्ला की आगवानी की। प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से सीधे होटल राजविलास पहुंच गईं। इसी होटल में अब कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ मंत्रणा की जाएगी।

कांग्रेसी प्रत्याशियों को लाया जाएगा जयपुर!
10 मार्च को पांचों राज्यों में मतगणना होनी है। इससे पहले उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के चुनाव परिणामों पर नजर रखते हुए वहां के कांग्रेस प्रत्याशियों को जयपुर लाया जा सकता है। चुनाव नतीजों के बाद सरकार बनाने या समर्थन देने संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने तक कांग्रेस प्रत्याशियों को जयपुर ही रोका जा सकता है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली गए थे। कांग्रेस सुप्रीमों सोनिया गांधी सहित राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक की थी जहां पांचों राज्यों के चुनाव के बाद की रणनीतियों पर चर्चाएं हुई थी। जोड़-तोड़ और खरीद फरोख्त के मामलों से बचाने के लिए प्रत्याशों को जयपुर लाया जा सकता है।
navbharat times -5 राज्यों के चुनाव रिजल्ट आने से पहले कैंडिडेट्स को क्यों ‘कैद’ कर रही कांग्रेस, CM अशोक गहलोत को क्यों दी गई यह जिम्मेदारी?
पूर्व में भी कई राज्यों के कांग्रेसी विधायक और प्रत्याशी ठहर चुके जयपुर में
इससे पहले भी चार राज्यों के कांग्रेसी विधायकों की बाड़ाबंदी जयपुर में की जा चुकी है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और असम के विधायकों की बाड़ेबंदी राजस्थान में हो चुकी है। दो साल पहले जब मध्यप्रदेश में कई विधायकों ने इस्तीफे दिए। उस समय कई कांग्रेस विधायकों को 4 से 5 दिन तक जयपुर रखा गया। महाराष्ट्र में भी सत्ता परिवर्तन की स्थिति बनने पर वहां के कांग्रेस प्रत्याशियों की जयपुर में बाड़ेबंदी की गई। इसी तरह गुजरात और असम के कांग्रेस नेताओं को भी जयपुर में ठहराया जा चुका है। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान राजस्थान को सबसे सुरक्षित जगह मानते हैं। जिन पांच राज्यों में चुनाव इन दिनों हो रहे हैं। वहां के कांग्रेस प्रत्याशियों को भी राजस्थान लाया जा सकता है।

UP Election: अमेठी के लोग कहते थे राजीव भइया, प्रियंका ने जब सभा में सुनाया अपने पिता का किस्सा

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : priyanka gandhi arrives in jaipur to discuss post-poll scenario with ashok gehlot today
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News