Advertising
Home Breaking News Hindi एक समय जहां मूंगफली बेचकर करना पड़ता था गुजारा, लेकिन आज वहीं...
Advertising
<

एक समय जहां मूंगफली बेचकर करना पड़ता था गुजारा, लेकिन आज वहीं है बॉलीवुड का मशहूर सितारा

434

नई दिल्ली: आज हम दोस्तों आपको इस आर्टिकल द्वारा एक ऐसे अभिनेता के बारे में बताने जा रहें है जो किसी समय मूंगफली बेचकर करता था गुजारा लेकिन आज है बॉलीवुड का बड़ा स्टार.

बॉलीवुड की दुनिया बहुत चमक धमक से भरी हुई है

बता दें कि बॉलीवुड की दुनिया बहुत चमक धमक से भरी हुई है. इसे ग्लैमर की दुनिया भी कहा जाता है. इस चौकाचौंध भरी दुनिया का हिस्से बनाने को हर कोई तैयार है. लेकिन बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना और एक बड़ा स्टार बनना इतना आसान नहीं है. इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे ही बॉलीवुड में काफी स्टार्स है जिन्होंने अपनी गरीबी को सहते हुए, आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक सुपरस्टार का मुकाम हासिल किया है.

तो चलिए जानते है इस स्टार के बारे में….

दरअसल आज हम जिस स्टार की बात कर रहें है वो कोई और नहीं बल्कि जैकी श्रॉफ है. जैकी की माताजी तुर्की की और पिताजी गुजरात के रहने वाले थे. लेकिन जैकी का बचपन काफी गरीबी में गुजरा था. लेकिन इस गरीबी को सहते हुए भी उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अनोखी पहचान बनाई जो वाकई में सराहनीय है.

यह भी पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड के वो चमकते सितारें जिनकी सगाई तो हुई लेकिन नहीं हो पाई शादी

जैकी श्रॉफ को ‘जग्गू दादा’ के नाम से भी जाना जाता है

Advertising

जैकी ने बॉलीवुड में काफी हिट मूवी दी है और काफी हिट मूवी में काम भी किया है. इन्हें इंडस्ट्री में जग्गू दादा के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बचपन में वह नई फिल्मों के पोस्टर को दीवारों पर चिपका कर कुछ पैसे कमाया करते थे. ये ही नहीं एक्स्ट्रा मनी के लिए वो मूंगफली भी बेचा करते थे और इन पैसों से वह हफ्ते के आखिर में जलेबियां खाया करते थे. इतने कठोर परिश्रम के बाद आज उनकी इंडस्ट्री में अपनी एक धाक है.

 

Advertising