शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

ईरान पर शहबाज शरीफ के बयान से अमेरिका में नाराजगी, सीनेटर ने दिलाई ओसामा बिन लादेन की याद

अमेरिकी सीनेटर रिक स्कॉट ने ईरान के प्रति पाकिस्तान के रुख को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खामेनेई की प्रशंसा किए जाने पर

ईरान पर शहबाज शरीफ के बयान से अमेरिका में नाराजगी, सीनेटर ने दिलाई ओसामा बिन लादेन की याद
(फोटो: IANS)

अमेरिकी सीनेटर रिक स्कॉट ने ईरान के प्रति पाकिस्तान के रुख को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खामेनेई की प्रशंसा किए जाने पर सीनेटर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अमेरिका पाकिस्तान पर करीब से नजर रख रहा है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह विवाद तब शुरू हुआ जब प्रधानमंत्री शरीफ का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह आयतुल्ला खामेनेई को एक 'महान विद्वान और नेता' बता रहे थे। मेमरी टीवी द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में शरीफ ने कहा, "वह एक महान विद्वान और नेता थे, जिन्होंने मजबूती, हिम्मत, सब्र और दूरदर्शिता दिखाई और पूरी लगन और अटूट निष्ठा के साथ ईरान की सेवा की। दुनिया भर के लाखों मुसलमान उन्हें याद रखेंगे।"

अमेरिका की तीखी प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए फ्लोरिडा से रिपब्लिकन सीनेटर रिक स्कॉट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पाकिस्तान को चेतावनी दी। उन्होंने शरीफ के बयान वाला वीडियो साझा करते हुए लिखा, "दुनिया को पाकिस्तान की असली पहचान नहीं भूलनी चाहिए। पाकिस्तान वही देश है, जहां अल-कायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन कई सालों तक छिपकर रहा। ये वही देश है जिसने ईशनिंदा के आरोप में ईसाइयों की हत्या की।"

सीनेटर स्कॉट ने आगे कहा कि इस्लामाबाद को संभल जाना चाहिए क्योंकि "हम उस पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। ये लोग मध्यस्थता के योग्य नहीं हैं।"

पाकिस्तान का ईरान को समर्थन

अपने वायरल बयान में प्रधानमंत्री शरीफ ने दोनों देशों के संबंधों पर भी जोर दिया था। उन्होंने कहा था, "पाकिस्तान और ईरान भाई जैसे देश हैं और हमारे दिल एक साथ धड़कते हैं। हम साथ खड़े रहेंगे और हर हालात में साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।" यह पहली बार नहीं है जब किसी अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तान की भूमिका पर संदेह व्यक्त किया हो। इससे पहले सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भी पाकिस्तान को एक भरोसेमंद मध्यस्थ नहीं माना था।

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →