रविवार, 2 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई कहाँ हैं? इजरायली अधिकारी ने देश में न होने का दावा किया

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के अपने ही देश में न होने का सनसनीखेज दावा सामने आया है। सऊदी ब्रॉडकास्टर अल हदाथ ने एक इजरायली सुरक्षा अधिकारी का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट दी है। समाचार एजेंसी…

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई कहाँ हैं? इजरायली अधिकारी ने देश में न होने का दावा किया
(फोटो: IANS)

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के अपने ही देश में न होने का सनसनीखेज दावा सामने आया है। सऊदी ब्रॉडकास्टर अल हदाथ ने एक इजरायली सुरक्षा अधिकारी का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट दी है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इस दावे ने मोजतबा के स्वास्थ्य और ठिकाने को लेकर लग रही अटकलों को और हवा दे दी है, जो अपने पिता और पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं देखे गए हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली अधिकारी ने कहा कि सर्वोच्च नेता का जमीनी हकीकत से इस तरह दूर होना यह दर्शाता है कि हाल में उनके नाम से जारी सभी बयान और संदेश झूठे थे। अधिकारी का आरोप है कि ये संदेश वास्तव में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर अहमद वहीदी और संगठन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी किए जा रहे थे।

इजरायल के खिलाफ ईरानी साजिश का खुलासा

उसी इजरायली सुरक्षा अधिकारी ने ईरान सरकार की एक कथित गुप्त योजना का भी संकेत दिया। अधिकारी के अनुसार, "तेहरान ने सेंट्रल तेल अवीव में वरिष्ठ इजरायली लोगों की हत्या के मकसद से एक मुश्किल ऑपरेशन की योजना बनाई और उसे शुरू किया।" इस साजिश का सीधा मकसद ईरान के पिछले सुप्रीम नेता अली खामेनेई की हत्या का बदला लेना बताया गया है।

अमेरिका की भूमिका और ईरान में आंतरिक कलह

इजरायली अधिकारी ने यह भी दावा किया कि अमेरिका नहीं चाहता था कि ईरान के हमला करने की स्थिति में भी इजरायल किसी आक्रामक कार्रवाई में शामिल हो। सूत्र ने ईरान की आंतरिक स्थिति पर भी टिप्पणी की। अधिकारी ने दावा किया, "ईरान में अंदरूनी फूट बहुत गहरी है और इससे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के वजूद को ही खतरा है।"

गौरतलब है कि पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल हमले में मौत के बाद मोजतबा को नया नेता बनाया गया था। शुरुआत में यह भी कहा गया था कि हमले में मोजतबा की भी मौत हो गई, लेकिन बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया था कि वह गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →