ईरान का दावा: केशम द्वीप के पास एक और अमेरिकी ड्रोन मार गिराया, यह 16वीं ऐसी घटना
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने शुक्रवार को एक और अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह 16वां मौका है जब ईरान ने इस तरह के अमेरिकी ड्रोन…
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने शुक्रवार को एक और अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह 16वां मौका है जब ईरान ने इस तरह के अमेरिकी ड्रोन को नष्ट करने की बात कही है। यह कार्रवाई ईरान के केशम द्वीप के दक्षिणी हवाई क्षेत्र में हुई।
IRGC द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि एक अमेरिकी एमक्यू-1 टोही और लड़ाकू ड्रोन को उनके नए और उन्नत वायु रक्षा प्रणाली ने निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। बयान के मुताबिक, IRGC की सेनाएं अपनी खुफिया क्षमताओं के जरिए दुश्मन की हवाई गतिविधियों पर लगातार नजर रखती हैं और इसी निगरानी के आधार पर ड्रोन की पहचान कर उसे मार गिराया गया।
लगातार निगरानी और हालिया कार्रवाइयां
इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (IRNA) की रिपोर्ट में कहा गया है कि IRGC दुश्मन के हवाई मूवमेंट्स को ट्रैक करने में सक्षम है। बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि ड्रोन की उड़ानों और निगरानी अभियानों पर लगातार नजर रखी जा रही थी, जिसके बाद नए एयर डिफेंस सिस्टम से यह कार्रवाई की गई।
यह घटना इस सप्ताह में पहली नहीं है। इससे पहले मंगलवार को भी IRGC ने देश के दक्षिणी हवाई क्षेत्र में तीन अमेरिकी ड्रोनों पर कार्रवाई करने की जानकारी दी थी।
मंगलवार को भी नष्ट किए गए थे ड्रोन
IRGC के मुताबिक, मंगलवार की कार्रवाई में दो ड्रोन एमक्यूएम-170 'आउटलॉ' थे, जिन्हें केशम द्वीप के ऊपर ही रोका गया था। वहीं, तीसरा ड्रोन एमक्यू-9 'रीपर' था, जिसे होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से के समुद्री क्षेत्र में मार गिराया गया था।
इनपुट: IANS



