IPL Playoffs: धोनी की CSK प्लेऑफ से होगी बाहर? मुंबई, बैंगलोर और पंजाब का ऐसा चक्रव्यूह

19
IPL Playoffs: धोनी की CSK प्लेऑफ से होगी बाहर? मुंबई, बैंगलोर और पंजाब का ऐसा चक्रव्यूह


IPL Playoffs: धोनी की CSK प्लेऑफ से होगी बाहर? मुंबई, बैंगलोर और पंजाब का ऐसा चक्रव्यूह

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 में 61 मैच हो चुके हैं और रोचक बात यह है कि ऑफिशली कोई भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर सकी है। पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस 16 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है, जबकि एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स 15 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई को हराते हुए धोनी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 13 मैचों में से 7 मैच जीतने के बाद चेन्नई के पास 15 अंक हैं और अभी भी वह प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ नहीं है।चेन्नई को घर में मिली कोलकाता से हार
दुर्भाग्य से एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके अपना आखिरी घरेलू खेल हार गया। सुनील नरेन (2/15) और वरुण चक्रवर्ती (2/36) की कातिलाना गेंदबाजी के बाद नीतीश राणा और रिंकू सिंह की हाफ सेंचुरी के दम पर कोलकाता ने मैदान मारा। यहां आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एमएस धोनी की टीम का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना अब भी अधूरा रह सकता है।

चेन्नई के लिए चक्रव्यूह है तैयार, एक गलती से बदल जाएगा खेल
उसे आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच शनिवार को दिल्ली (20 मई) में खेला जाएगा। यहां अगर धोनी की टीम हारती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। इसके लिए मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के पास बखूबी चक्रव्यूह तैयार है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि अगर CSK के पास 15 पॉइंट्स ही रहते हैं तो वह कैसे बाहर हो सकती है…

दिल्ली के खिलाफ चेन्नई का आखिरी मैच, अगर हारे तो हो सकता है खेल
सबसे पहले IPL 2023 में CSK अपना आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 मई को खेलना है। अगर इस मैच में CSK हार जाती है तो उसके 15 अंक ही रह जाएंगे। गुजरात टाइटंस पहले ही तालिका में 16 अंक लेकर सीएसके से आगे है। अब बात करते हैं उन टीमों की जो 15 अंक यानी चेन्नई से आगे जा सकती हैं। मुंबई, बैंगलोर और पंजाब तीन टीमें हैं, जिनके पास चेन्नई से आगे जाने का मौका है।

मुंबई, पंजाब और बैंगलोर कैसे कर सकते हैं खेल, यूं समझिए पूरा प्लेऑफ सेनेरियो…

  • मुंबई इंडियंस अधिकतम 18 अंक तक पहुंच सकता है
  • RCB और PBKS अधिकतम 16 अंक हो सकते हैं

IPL 2023 में मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

  • 16 मई: vs लखनऊ, लखनऊ में
  • 21 मई: vs हैदराबाद, मुंबई में

IPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का शेड्यूल

  • 18 मई: vs सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद में
  • 21 मई: vs गुजरात टाइटंस, बेंगलुरु में

IPL 2023 में पंजाब किंग्स का बचा हुआ शेड्यूल

  • 17 मई: vs दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला
  • 19 मई: vs राजस्थान रॉयल्स, धर्मशाला

अगर यहां मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स अपने-अपने सभी मैच जीतती हैं तो क्रमशः 18, 16 और 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल समाप्त करेंगी। दूसरी ओर, चेन्नई अपना आखिरी मैच भी हार जाए तो उसके 15 पॉइंट्स रह जाएंगे।

राजस्थान का बन गया चूरमा, कहते थे खुद को सूरमा

अगर ऐसा हुआ तो पॉइंट्स टेबल ऐसा दिखेगा

  • गुजरात टाइटंस: 16/18
  • मुंबई इंडियंस: 18
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 16
  • पंजाब किंग्स: 16
  • चेन्नई सुपर किंग्स: 15

क्या प्लेऑफ में जाएगी CSK?
हालांकि, यह पूरा सेनेरियो इसी तरह से बैठे यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। इसमें कोई शक नहीं कि यहां से कुछ भी हो सकता है। पिछले सीजन में हमने देखा है कि कई बार टॉप पर चल रही टीम आखिरी मोमेंट पर टॉप-2 से बाहर हुई तो कोई टीम में नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ में क्वॉलिफाइ करने से रह गई। अगर दिल्ली के खिलाफ चेन्नई जीतती है तो उसे प्लेऑफ में पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।

MS Dhoni IPL 2023: इंटरव्यू छोड़ साउंड बॉक्स टेरने लगे एमएस धोनी, मैच के बाद क्यों दिखे परेशान!

CSK vs KKR: केकेआर ने सीएसके को 6 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ में पहुंचना अब भी नहीं आसानMS Dhoni: गुडबाय सेल्फी, मैदान के चक्कर… क्या घर पर आखिरी मैच खेल गए माही, पूरा चेन्नई उदास



Source link