IPL Auction 2023: बेन स्टोक्स को खरीदने पर कैसा था धोनी का रिएक्शन, कप्तानी पर जल्द ले सकते हैं फैसला

41
IPL Auction 2023: बेन स्टोक्स को खरीदने पर कैसा था धोनी का रिएक्शन, कप्तानी पर जल्द ले सकते हैं फैसला


IPL Auction 2023: बेन स्टोक्स को खरीदने पर कैसा था धोनी का रिएक्शन, कप्तानी पर जल्द ले सकते हैं फैसला

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए मिनी ऑक्शन में कुल 80 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। इस दौरान इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन पर रिकॉर्ड 18.50 करोड़ की बिडिंग कर पंजाब किंग्स ने खरीदा। वहीं इंग्लैंड के ही बेन स्टोक्स को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। हालांकि सीएसके सैम को भी खरीदना चाहती थी लेकिन वह पंजाब से अधिक बोली नहीं लगा पाई। हालांकि इसके बावजूद सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ स्टोक्स को लेकर खुश हैं।

नीलामी के बाद स्टोक्स को लेकर काशी विश्वनाथ ने बताया कि धोनी की प्रतिक्रिया कैसी थी। ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए विश्वनाथ ने कहा, ‘स्टोक्स को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। हम भाग्यशाली हैं कि आखिर में वो हमारी टीम में आ गया। हम एक अच्छा ऑलराउंडर चाहते थे। महेंद्र सिंह भी स्टोक्स को लेकर काफी खुश है।’

इसके अलावा काशी विश्वनाथ ने धोनी की कप्तानी को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘कप्तानी को लेकर तो विकल्प है ही लेकिन यह धोनी के ऊपर है कि वह इसे कैसे मैनेज करते हैं। धोनी इस पर समय लेकर अपना फैसला लेंगे।’

वहीं न्यूजीलैंड के युवा तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को खरीदने पर सीएसके के सीईओ ने कहा, ‘काइल जैमीसन चोटिल था। इस कारण किसी ने भी उस पर बोली नहीं लगाई लेकिन हमें स्टीफन फ्लेमिंग से यह पता चला कि वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि वह आने वाले सीजन में हमारे लिए बेहतर कर पाएंगे।’

ऑक्शन में सीएसके ने खरीदे 7 खिलाड़ी

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कुल 7 खिलाड़ियों पर बोली लगाई। स्टोक्स की सबसे बड़ी खरीद बेन स्टोक्स रहे। इसके अलावा काइल जैमीसन को टीम ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। वहीं सीएसके ने निशांत सिंधु ने 60 लाख में जबकि अजिंक्य रहाणे को 50 लाख में अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा भगत वर्मा, अजय मंडल और शेख रसीद को सीएसके ने 20-20 लाख में लिया।

सीएसके के लिए रिटेन हुए खिलाड़ी- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/ विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दूबे, अंबाती रायडू, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश तीकशाना, प्रशांत सोलंकी, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, सुभ्रांशु सेनापति।

IPL Auction 2023: केकेआर के लिए खेलेगा घरेलू क्रिकेट का तूफान, सीएसके से हो गई चूक
navbharat times -Ben Stokes IPL Auction: बेन स्टोक्स बनेंगे CSK के नए थाला? धोनी की चाहत पूरी करेगा विश्व चैंपियन खिलाड़ी!
navbharat times -Shakib Al Hasan auction: दुनिया का सबसे बदतमीज क्रिकेटर, ले-देकर बिका, अब IPL में इस टीम से खेलेगा



Source link