IPL Auction 2022: करोड़पति बने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो राज बावा, यश ढुल से 3 गुना ज्यादा मिले पैसे | Raj Bawa became millionaire more money than Yash Dhul | Patrika News

193


IPL Auction 2022: करोड़पति बने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो राज बावा, यश ढुल से 3 गुना ज्यादा मिले पैसे | Raj Bawa became millionaire more money than Yash Dhul | Patrika News

IPL Auction: आईपीएल 2022 की नीलामी के दूसरे दिन सभी की नजरें टीम इंडिया के अंडर 19 खिलाड़ियों पर भी टिकी थीं। टीम इंडिया ने यश ढुल की कप्तानी में हाल ही में इंग्लैंड को हराकर विश्वकप का खिताब जीता था। यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है।

Updated: February 13, 2022 03:59:40 pm

IPL Auction 2022 day 2: आईपीएल मेगा ऑक्शन की नीलामी के दूसरे दिन सभी की नजरें टीम इंडिया के अंडर 19 खिलाड़ियों पर टिकी रहीं। इसकी वजह यह है कि हाल ही भारत ने इंग्लैंड को हराकर विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया ने यश ढुल (Yash Dhull) की कप्तानी में ये करिश्मा किया था वहीं स्टार ऑलराउंडर राज बावा (Raj Bawa) ने भी टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया था। आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा वहीं उनके साथी खिलाड़ी राज बावा करोड़पति बन गए। राज बावा को 2 करोड़ में पंजाब किंग्स ने अपने स्कवॉड में शामिल किया है। राज बावा को खरीदने के लिए धोनी की टीम सीएसके ने भी इंटरेस्ट दिखाया था।

Raj Bawa and Yash Dhul

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये दोनों खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से अपकमिंग आईपीएल में छाप छोड़ पाते हैं या नहीं। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा अन्य खिलाड़ियों पर बात करें तो अंडर 19 के स्टार खिलाड़ी विक्की ओट्सवाल को किसी भी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और वो अनसोल्ड रहे।

यह भी पढ़ें

ईशान किशन की बोली ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, MI ने इतने करोड़ में खरीदा

बता दें कि आईपीएल नीलामी के पहले दिन कुल 97 खिलाड़ियों पर बोली लगी थी जिसमें 74 खिलाड़ियों को खरीदार मिला जबकि, 23 ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। पहले दिन की नीलामी में ईशान किशन पर पैसों की बारिश हुई। ईशान किशन आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने जिन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने 15 करोड़ 25 लाख में खरीदा।

यह भी पढ़ें

जूते की दुकान से करोड़पति बनने तक, इस गरीब खिलाड़ी की चमकी किस्मत

ईशान किशन के अलावा आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाजों का भी बोलबाला रहा। दीपक चाहर, हर्षल पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर और आवेश खान ऐसे गेंदबाज बनकर उभरे जिनको खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी ने पानी की तरह पैसा बहाया। वहीं श्रेयस अय्यर को 12 करोड़ से ज्यादा की रकम देकर केकेआर ने अपने साथ जोड़ा।

newsletter

अगली खबर

right-arrow





Source link