IPL Auction: पिता चलाते थे टेंपो, भाई ने की थी आत्महत्या; अब Chetan Sakariya को मिले इतने करोड़ | IPL Auction 2022 Chetan Sakariya sold to Delhi Capitals | Patrika News h3>
IPL Auction 2022: आईपीएल 2022 की नीलामी के दूसरे दिन की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी मार्क्रम की बोली के साथ हुई। हैदाराबाद की टीम ने उन्हें 2 करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा वहीं भारतीय युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को दिल्ली कैपिटल्स ने मोटी रकम अदा करके अपने साथ जोड़ा।
Published: February 13, 2022 02:24:42 pm
IPL Auction 2022 day 2: आईपीएल मेगा ऑक्शन का आज दूसरा दिन है। नीलामी का संचालन आज भी चारू शर्मा ही करते हुए नजर आ रहे हैं। इस नीलामी में सभी की नजरें 23 साल के युवा गेंदबाज चेतन सकारिया पर टिकी थीं। चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) को अपने साथ जोड़ने के लिए कई टीमों ने बोली लगाई लेकिन अंत में बाजी दिल्ली कैपिटल्स ने मारी। चेतन सकारिया जिनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए था उन्हें दिल्ली की टीम ने 4 करोड़ 20 लाख देकर अपने साथ जोड़ा है। चेतन सकारिया का जीवन संघर्षों से भरा हुआ रहा है। जनवरी 2021 में चेतन सकारिया के छोटे भाई ने आत्महत्या कर ली थी। लेकिन, उनके परिवार ने करीब 10 दिनों तक चेतन से ये बात नहीं बताई थी ताकि उनका क्रिकेट प्रभावित ना हो। लेकिन, जब चेतन को अपने भाई के जाने की खबर मिली तब वो इतना ज्यादा सदमें में चले गए थे कि उन्होंने 7 दिनों तक किसी से बात तक नहीं की थी।
Chetan Sakariya
चेतन काफी गरीबी में पले बड़े हैं उनके पिता परिवार का पालन-पोषण करने के लिए टेंपो चलाते थे। लेकिन, एक्सिडेंट के बाद उन्होंने भी टेंपो चलाना छोड़ दिया था जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी चेतन पर आ गई थी।चेतन का साथ उनके मामा ने दिया था। चेतन अपने मामा की स्टेशनरी की दुकान पर काम करते थे और क्रिकेट भी खेलते थे। हालांकि, चेतन के पिता नहीं चाहते थे कि वो क्रिकेट खेलें लेकिन चेतन ने अपन सपने को नहीं छोड़ा और अपने सपने को पूरा किया।
दिलचस्प रही थी पहले दिन की नीलामी: आईपीएल के पहले दिन कुल 97 खिलाड़ियों पर बोली थी जिसमें 74 खिलाड़ियों को खरीदार मिला था जबकि, 23 ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने जिन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने 15 करोड़ 25 लाख खर्च करके अपने साथ जोड़ा था।
यह भी पढ़ें
ईशान किशन की बोली ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, MI ने इतने करोड़ में खरीदा
भारतीय तेज गेंदबाजों की सबसे ज्यादा डिमांड: आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा डिमांड में रहे। दीपक चाहर, हर्षल पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर और आवेश खान ऐसे गेंदबाज बनकर उभरे जिनको खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी ने पानी की तरह पैसा बहाया। दिया। जहां दीपक चाहर को CSK ने 14 करोड़ की रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया वहीं अन्य गेंदबाजों की भी जमकर पैसे मिले।
यह भी पढ़ें
जूते की दुकान से करोड़पति बनने तक, इस गरीब खिलाड़ी की चमकी किस्मत
अगली खबर