IPL 2024 Auction: दिल्ली कैपिटल्स किन खिलाड़ियों को नीलामी में कर सकती है टारगेट? जानिए टीम की कमजोरी और ताकत h3>
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने आईपीएल के पिछले दो सीजन में प्लेऑफ में एंट्री नहीं की। टीम ने 2021 में प्लेऑफ कदम रखा था, जहां उसे क्वालीफायर-2 में हार झेलनी पड़ी। वहीं, डीसी आईपीएल 2023 में नौवें स्थान पर रही, जिसमें नियमित कप्तान ऋषभ पंत चोट के कारण नहीं खेले। उनकी गैर मौजूदगी में डेविड वॉर्नर ने कमान संभाली थी और टीम का कॉम्बिनेशन बिगड़ हुआ नजर आया। दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना का शिकार होने वाले पंत तेजी से रिकवर हो रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि वह आईपीएल 2024 में खेल सकते हैं। 17वें सीजन के लिए 19 दिसंबर को दुबई में मिनी ऑक्शन होने जा रहा है। आइए, आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले डीसी के बारे में जानते हैं-
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन से पहले 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया। इस लिस्ट में रोवमैन पॉवेल, राइली रोसौव, चेतन सकारिया, मनीष पांडे, फिल साल्ट, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान, प्रियम गर्ग, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी हैं।
आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले कैसा है दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड?
ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, अभिषेक पोरेल, एनरिक नॉर्टजे, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ललित यादव, लुंगी एनगिडी, मिचेल मार्श, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, यश धुल, खलील अहमद, विक्की ओस्तवाल।
आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए दिल्ली कैपिटल्स का पर्स और स्लॉट
दिल्ली कैपिटल्स के पास आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए 28.95 करोड़ रुपए का पर्स है। डीसी के पास चार विदेशी खिलाड़ियों समेत कुल 9 स्लॉट खाली हैं।
क्या है दिल्ली की ताकत और कमजोरी?
दिल्ली कैपिटल्स के पास तगड़ी बैटिंग लाइनअप है, जो अपना दिन होने पर किसी भी खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकती है। टॉप में डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की विस्फोटक ओपिनिंग जोड़ी है। ऑलराउंडर मिचेल मार्श टीम को अच्छा संतुलन देते हैं। वहीं, डीसी की कमजोरी की बात करें तो डेथ बॉलिंग में दिक्कत है। अंत में गेंदबाजों का रन लुटाने डीसी को कई मैचों में भारी पड़ा। साथ ही विकेटकीपिंग ने भी परेशानी खड़ी की। हालांकि, पंत की वापसी से डीसी को इस चिंता से मुक्ति मिल जाएगी।
दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 ऑक्शन किन खिलाड़ियों को करना चाहिए टारगेट?
दिल्ली कैपिटल्स अपना गेंदबाज विभाग मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस और स्पिनर वनिंदु हसरंगा को टारगेट कर सकती है। दोनों में किफायती गेंदबाजी करने के साथ-साथ मुश्किल हालात में विकेट निकालने की क्षमता है। कमिंस और हसरंगा बल्ले से भी कमाल दिखा सकते हैं। डीसी विकेटकीपर बैटर के रूप में ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस को जोड़ सकती है। फ्रेंचाइजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर पर भी दांव लगा सकती है। वह तेज गेंदबाजी करने के अलावा निचले क्रम में बल्ले से अहम योगदान दे सकते हैं। शार्दुल डीसी की ओर से खेल चुके हैं।