IPL 2024 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस, SRH की जीत से पांच बार की चैंपियन का बेड़ा गर्क

9
IPL 2024 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस, SRH की जीत से पांच बार की चैंपियन का बेड़ा गर्क
Advertising
Advertising


IPL 2024 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस, SRH की जीत से पांच बार की चैंपियन का बेड़ा गर्क

ऐप पर पढ़ें

Advertising

मुंबई इंडियंस आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2024 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। पांच बार की चैंपियन एमआई का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई टीम ने 12 मैचों में से महज चार जीते हैं और आठ गंवाए हैं। मुंबई पॉइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर है। उसके खाते में सिर्फ आठ अंक हैं। एमआई को आखिरी दो लीग मैचों में केकेआर और एलएसजी से भिड़ना है।

आईपीएल के 17वें सीजन से पहले एमआई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कमान सौंपी थी। हालांकि, टीम अपने फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। एमआई ने हार की हैट्रिक के साथ सीजन शुरू गिया। उसके बाद मुंबई क दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के खिलाफ लगातार दो जीत हासिल की। लगा की टीम राह पर लौट आई है मगर अगले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। एमआई अपने सातवें मैच में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर वापसी आई लेकिन टिकी नहीं।

Advertising

पंजाब को हराने के बाद मुंबई को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने अपने 12वें मैच में एसआरएच को हारकर प्लेऑफ की धुंधली उम्मीदों को जिंदा रखा जो अब पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं। एसआरएच ने लखनऊ को मात देकर टॉप-3 में एंट्री कर ली है। उसके 12 मैचों में सात जीत के बाद 14 अंक हो गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्तान रॉयल्स 16-16 अंकों के साथ क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर है। केकेआर का नेट रनरेट राजस्थान से बेहतर है। एलएसजी छठी हार के बाद छठे स्थान पर है।

IPL 2024 Points Table Updated

Advertising

Advertising














टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
कोलकाता नाइट राइडर्स 11 8 3 0 0 16 +1.453
राजस्थान रॉयल्स 11 8 3 0 0 16 +0.476
सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 0 14 0.406
चेन्नई सुपर किंग्स  11 6 5 0 0 12 +0.700
दिल्ली कैपिटल्स 12 6 6 0 0 12 -0.316
लखनऊ सुपर जायंट्स 12 6 6 0 0 12 -0.769
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 4 7 0 0 8 -0.049
पंजाब किंग्स 11 4 7 0 0 8 -0.187
मुंबई इंडियंस 12 4 8 0 0 8 -0.212
गुजरात टाइटंस 11 4 7 0 0 8 -1.320

मैच की बात करें तो आयुष बदोनी (नाबाद 55) और निकोलस पूरन (नाबाद 48) की पारियों के दम पर लखनऊ ने 165/4 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में एलएसजी के ओपनर ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बल्ले आग उगली। दोनों ने 9.4 ओवर में हैदराबाद को जीत दिला दी। हेड ने 30 गेंदों में 8 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 89 रन बनाए। अभिषेक ने 28 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और 6 सिक्स ठोके। हेड को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। 



Source link

Advertising