IPL 2024 में नहीं दिखेंगे ये खिलाड़ी; इंग्लैंड के चार क्रिकेटरों ने फ्रेंचाइजी को दिया धोखा, कुछ हुए चोटिल | mohammad shami to Devon Conway players who are injured and Unavailable for IPL 2024 | Patrika News

11
IPL 2024 में नहीं दिखेंगे ये खिलाड़ी;  इंग्लैंड के चार क्रिकेटरों ने फ्रेंचाइजी को दिया धोखा, कुछ हुए चोटिल | mohammad shami to Devon Conway players  who are injured and Unavailable for IPL 2024 | Patrika News


IPL 2024 में नहीं दिखेंगे ये खिलाड़ी; इंग्लैंड के चार क्रिकेटरों ने फ्रेंचाइजी को दिया धोखा, कुछ हुए चोटिल | mohammad shami to Devon Conway players who are injured and Unavailable for IPL 2024 | Patrika News

.डेवोन कॉन्वे –
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे आईपीएल 2024 के आधे से ज्यादा सीजन एक लिए बाहर हो गए हैं। कॉनवे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान बाएं अंगूठे पर चोट लग गई थी। जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई है। वह कम से कम आठ हफ्ते तक बल्ला नहीं उठा पाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने किसी रिप्लेसमेंट के नाम का एलान नहीं किया है।

प्रसिद्ध कृष्णा –
राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा राजस्थान के लिए मात्र एक सीजन में उपलब्ध रहे हैं। 2022 सीजन में उन्होंने फ्रेंचाईजी के लिए पूरा सीजन खेला था। उसके बाद से वे लगातार इंजर्ड हैं। फरवरी में क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी के बाद वे लगातार दूसरे आईपीएल सत्र से बाहर हो गया है। उन्हें रणजी ट्रॉफी के दौरान चोट लगी थी। अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया गया है।

मोहम्मद शमी –
गुजरात टाइटंस (GT) के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टखने की चोट के चलते आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। शमी को यह चोट वनडे वर्ल्ड कप 2023 एक दौरान लगी थी। शमी की हाल ही में लंदन में सर्जरी हुई है। दिग्गज गेंदबाज ने आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे और पर्पल कैप हासिल की थी। हालांकि गुजरात टाइटंस ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है।

यह भी पढ़ें

IPL 2024 कॉन्वे के बाहर होने के बाद धोनी के संकटमोचन बनेंगे अजिंक्य रहाणे

गस एटकिंसन –
इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खरीदा था। लेकिन उन्होंने आईपीएल खेलने से माना कर दिया है। एटकिंसन को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आईपीएल खेलने की अनुमति नहीं दी है। एटकिंसन की जगह श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को केकेआर ने अपनी टीम में शामिल किया है।

जेसन रॉय –
इंग्लैंड के एक और खिलाड़ी जेसन रॉय ने व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल 2024 से नाम वापस ले लिया। रॉय पिछले सीजन में भी नहीं खेले थे। ऐसे में यह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक बड़ा झटका है। केकेआर ने उनके स्थान पर इंग्लैंड के फिल सॉल्ट को टीम से जोड़ा है।

हैरी ब्रूक –
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने भी व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल 2024 से नाम वापस ले लिया है। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम उन से नाराज़ हो गई है। हाल ही में उन्होंने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से भी उन्होंने नाम वापस ले लिया था। उनकी दादी का निधन हो गया था और वह अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। कैपिटल्स ने अभी तक किसी रिप्लेसमेंट के नाम का एलान नहीं किया है।

यह भी पढ़ें

IPL 2024

बदले हुए कप्तानों के साथ उतरेंगी ये पांच टीम, तीसरा नाम चौंकाने वाला

मार्क वुड –
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मार्क वुड को भी आईपीएल खेलने के लिए एनओसी नहीं दी है। जिसके बाद खिलाड़ी ने अपना नाम वापस ले लिया है। वे ऐसा करने वाले इंग्लैंड के चौथे खिलाड़ी हैं। टी20 विश्व कप और इंग्लैंड के घरेलू सीजन को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड ने ऐसा किया है। उनके बाहर होने से लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) को बड़ा झटका लगा है। फ्रेंचाईजी ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को टीम में शामिल किया गया है।



Source link