IPL 2023 मिनी नीलामी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी होंगे मालामाल, आकाश चोपड़ा ने गिनाए नाम

159
IPL 2023 मिनी नीलामी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी होंगे मालामाल, आकाश चोपड़ा ने गिनाए नाम


IPL 2023 मिनी नीलामी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी होंगे मालामाल, आकाश चोपड़ा ने गिनाए नाम

ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन यानी आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। फैंस के साथ-साथ क्रिकेट एक्सपर्ट का फोकस अब अगले महीने आईपीएल 2023 के लिए होने वाले मिनी-नीलामी पर है, जो 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली है। रिटेंशन लिस्ट पर नजर डाले तो कई टीमों ने बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को रिलीज किया है, तो कुछ ने बहुत कम खिलाड़ियों को बाहर रखा है। ऐसे में आगामी नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। रिलीज किए गए खिलाड़ियों के अलावा कुछ खिलाड़ी नीलामी के लिए अपना नाम देंगे और पूर्व

भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि सभी फ्रेंचाइजी आगामी नीलामी में ऐसे कुछ खिलाड़ियों पर दांव लगाने वाली है, जोकि काफी महंगे बिकेंगे।

खिलाड़ी की रिटेंशन लिस्ट की घोषणा के बाद आकाश चोपड़ा ने एक वीडियो में कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन काफी महंगे प्लेयर होंगे। सितंबर में भारत के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के दौरान ग्रीन ने सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रभावित किया। हालांकि अन्य टीमों के खिलाफ उनका हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है। 

उनके अलावा आकाश चोपड़ा का भी मानना है कि इंग्लैंड के सैम करन और बेन स्टोक्स पर भी बड़ी बोली लगने की संभावना है। पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके सैम करन ने हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए हैं। आईपीएल 2022 से बाहर रहे बेन स्टोक्स पर पहले ही आईपीएल नीलामी (2017, 2018) में बड़ी बोली लगी है।

आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करके कहा, ”ग्रीन सबसे महंगा खिलाड़ी होने वाला है। अगर वह नीलामी में अपना नाम देता है। सैम करन वास्तव में दूसरा महंगा चयन होगा। स्टोक्स को विदेशी श्रेणी में तीसरा होना चाहिए। नीलामी की गतिशीलता अजीब है और चौंका सकती है लेकिन यहां पसंद का क्रम होना चाहिए।”

IPL 2023 Retention : कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा तो दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 4 खिलाड़ियों को कि

इन 10 प्वाइंट्स के जरिए जानिए IPL 2023 के रिटेंशन का हाल, हर एक बात आजाएगी समझ

उन्होंने आगे कहा, “मयंक अग्रवाल 23वें स्थान पर सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी होंगे। तीन लेग स्पिनर- मयंक मारकंडे, पीयूष चावला और अमित मिश्रा के लिए टीमों को दिलचस्पी लेनी चाहिए। क्लासेन, रीजा हेंड्रिक्स और रिले रिसो को भी कीमत मिलनी चाहिए।”



Source link