IPL 2022: सुनील गावसकर ने रोहित शर्मा को कन्फ्यूज्ड कप्तान क्यों कहा?

143

IPL 2022: सुनील गावसकर ने रोहित शर्मा को कन्फ्यूज्ड कप्तान क्यों कहा?

मुंबई: महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी से बहुत अधिक प्रभावित नजर नहीं आए। शनिवार को मुंबई के ब्राबोर्न स्टेडियम लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ रोहित के फैसले ने इस महान बल्लेबाज को निराश किया। उन्होंने लखनऊ की पारी के बाद अपनी नाराजगी जताते हुए रोहित को ‘कन्फ्यूज्ड’ कप्तान तक कहा।

रोहित की कप्तानी की खूब तारीफ की जाती है। उनकी कप्तानी में मुंबई ने पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीती है। लेकिन इस बार टीम ने अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई थी। लखनऊ के खिलाफ भी टीम की रणनीति में साफ कमी नजर आई।

गावस्कर रोहित की उस रणनीति से हैरान दिखे जब उन्होंने जसप्रीत बुमराह से गेंदबाजी की शुरुआत नहीं करवाई। उन्होंने पारी के बाद कहा कि बुमराह से चौथा ओवर डलवाना कुछ ऐसा ही था जैसे कि आप अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को नंबर छह पर बल्लेबाजी के लिए भेंजे।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस की टीम जसप्रीत बुमराह को नई गेंद नहीं दे रही है। मैच शुरू होने से पहले भी गावस्कर ने कहा था कि वह चाहते हैं कि बुमराह गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत करें। उन्होंने जिक्र किया कि कैसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ट्रेंट बोल्ट ने राहुल को पहली ही गेंद पर बोल्ड किया था। राहुल इस लीग में दो बार पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। गावस्कर ने कहा था कि अगर बुमराह ऐसा कर पाते हैं तो यह मुंबई के लिए कमाल की शुरुआत होगी।

गावस्कर ने कहा था, ‘मैं चाहता हूं कि बुमराह पहला ओवर फेंके। अगर वह राहुल को आउट कर देते हैं। पहली गेंद पर नहीं तो शुरुआती ओवरों में तो यह मुंबई के लिए बहुत अच्छा होगा। राहुल सीजन में दो बार पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं तो मुंबई को अपने बेस्ट बोलर से शुरुआत करवानी चाहिए।’

Bumrah

हालांकि मुंबई ने ऐसा नहीं किया और तिलक वर्मा के गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत की। इसके बाद जयदेव उनादकत और मुर्गन अश्विन ने ओवर फेंके। मुंबई के कप्तान केएल राहुल ने चौथे ओवर पर बुमराह को आक्रमण पर लगाया। बुमराह ने चार ओवरों में 24 रन दिए। वह मुंबई के लिए सबसे किफायती गेंदबाज रहे।

मुंबई के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने 199 का स्कोर बनाया। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ राहुल का दूसरा शतक था। राहुल ने 60 गेंद पर 103 रन की नाबाद पारी खेली।



Source link