IPL: बेन स्टोक्स बनेंगे CSK के नए थाला? धोनी की चाहत पूरी करेगा विश्व चैंपियन खिलाड़ी!

44
IPL: बेन स्टोक्स बनेंगे CSK के नए थाला? धोनी की चाहत पूरी करेगा विश्व चैंपियन खिलाड़ी!


IPL: बेन स्टोक्स बनेंगे CSK के नए थाला? धोनी की चाहत पूरी करेगा विश्व चैंपियन खिलाड़ी!

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सत्र के लिए हुए ऑक्शन के बाद हर टीम खुश होगी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने जिस तरह की खरीददारी की है उस पर वह इतरा रही होगी। उसने दो बार के विश्व विजेता बेन स्टोक्स को टीम से जोड़ा। इसके साथ ही इस बात की संभावनाएं बढ़ गई हैं कि वह टीम के अगले थाला यानी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। जैसी की खबरें हैं धोनी का यह सीजन आखिरी होगा। इसके बाद वह तस्ताना खूंटी पर टांग देंगे। अगर वाकई में ऐसा हुआ तो बेन स्टोक्स को टीम की कमान मिल सकती है। रोचक बात यह है कि बेन स्टोक्स और धोनी पुणे राइजिंग सुपर जायंट्स में एक साथ खेले थे। इस तरह से पुराना याराना एक बार फिर देखने को मिलेगा।

राजस्थान, बैंगलोर, लखनऊ और चेन्नई में जंग
स्टोक्स की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी। उनकी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स ने पहली बिड लगाई, जबकि इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी जंग में कूद पड़ी। देखते ही देखते आंकड़ा 7 करोड़ पहुंच गया, जो दांव लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगाया था। यह उसकी पहली बोली थी। इसके बाद हैदराबाद और लखनऊ के बीच जंग शुरू हुई। आंकड़ा 15 करोड़ पहुंचने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की एंट्री हुई और राशि 16.25 करोड़ रुपये पर पहुंचने के बाद लखनऊ ने हथियार डाल दिए।

क्यों इतना खास हैं स्टोक्स?
बेन स्टोक्स ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैड को चैंपियन बनाया था। न्यूजीलैंड से रोमांचक फाइनल को सुपर ओवर तक ले जाने और फिर उसे भी टाई कराने में स्टोक्स की महत्वपूर्ण भूमिका थी। यहां चैंपियन टीम के कप्तान भले ही इयोन मोर्गन थे, लेकिन स्टोक्स को जो शोहरत मिली वह किसी भी इंग्लिश खिलाड़ी को नसीब नहीं हुई। इसके बाद इसी वर्ष ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में फाइनल के हीरो भी वही रहे। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट को बदलकर रख दिया है। पूरी दुनिया उनकी दाद दे रही है।

धोनी क्यों लेंगे राहत की सांस?
महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले सीजन में रविंद्र जडेजा पर दांव खेला था। सीजन के शुरू होने से कुछ दिन पहले ही जडेजा की ताजपोशी हुई, लेकिन यह दांव सटीक नहीं बैठा। टीम को शुरुआती मैच में हार मिली तो जडेजा पर दबाव बना तो उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। धोनी ने फिर मोर्चा संभाला, लेकिन बात नहीं बनी। टीम की 9वें स्थान के साथ विदाई हुई। धोनी और CSK मैनेजमेंट के मन में यह बात जरूर रही होगी कि माही की विरासत अब कौन संभालेगा… तो अब स्टोक्स के रूप में टीम को एक बड़ा नायक मिल गया है।

प्रेशर झेलने में माहिर हैं स्टोक्स, धोनी की तरह मैच फिनिशर
बेन स्टोक्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह प्रेशर झेलने में माहिर हैं। वह धोनी की तरह मैच फिनिश करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी यह सबसे बड़ी यूएसपी है और यही बात टीमों को आकर्षित करती है। स्टोक्स जब टीम के लिए मैदान पर उतरेंगे तो उनकी भूमिका भी इसी तरह तय होगी। हालांकि, रुतुराज गायकवाड़ के रूप में एक और खिलाड़ी है जो धोनी की जगह ले सकता है, लेकिन स्टोक्स की मौजूदगी में किसी और को चुनना बेमानी होगी।
Ben Stokes: बेन स्टोक्स पर लगी 16 करोड़ से ज्यादा की बोली, CSK का हिस्सा बनने के बाद इंग्लिश कप्तान ने यूं दी प्रतिक्रियाnavbharat times -IPL Auction 2023: मुंबई ने खोली कैमरन ग्रीन के लिए तिजोरी, साढ़े 17 करोड़ में खरीदते ही खुशी से झूम उठे छोटे अंबानीnavbharat times -IPL Auction 2023: सैम करन ने ध्वस्त किए सारे रिकॉर्ड, बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, पुरानी टीम ने खरीदा

IPL Auction: 18.5 करोड़, छप्परफाड़ बिक गया सैम करन



Source link