INDW vs AUSW : सुपर ओवर में भी हार मानने को तैयार नहीं था AUS, भारत ने ऐसे मारी बाजी; इस साल ऑस्ट्रेलिया पहली बार हारा

172
INDW vs AUSW : सुपर ओवर में भी हार मानने को तैयार नहीं था AUS, भारत ने ऐसे मारी बाजी; इस साल ऑस्ट्रेलिया पहली बार हारा


INDW vs AUSW : सुपर ओवर में भी हार मानने को तैयार नहीं था AUS, भारत ने ऐसे मारी बाजी; इस साल ऑस्ट्रेलिया पहली बार हारा

ऐप पर पढ़ें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को सुपर ओवर में हराकर पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। भारत ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पिछले 16 टी20 मैच के विजयी अभियान पर भी रोक लगा दी। ऑस्ट्रेलिया की 2022 में किसी भी प्रारूप में यह पहली हार है।

ऑस्ट्रेलिया के 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने स्मृति मंधाना (79) के अर्धशतक और शेफाली वर्मा (34) के साथ उनकी पहले विकेट की 76 तथा कप्तान हरमनप्रीत कौर (21) के साथ तीसरे विकेट की 61 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 187 रन बनाए। रिचा घोष (13 गेंद में नाबाद 26 रन, तीन छक्के) और देविका वैद्य (पांच गेंद में नाबाद 11 रन, दो चौके) ने अंत में मैच टाई कराने में अहम भूमिका निभाई। 

भारत ने इतिहास के अपने पहले सुपर ओवर में रिचा और स्मृति के साथ आगाज किया। रिचा ने हीथर के पहली गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद को हवा में लहराकर उन्हीं को कैच दे बैठीं। स्मृति ने चौथी गेंद पर चौका और फिर अगली गेंद पर छक्का मारा। अंतिम गेंद पर तीन रन से भारत ने 20 रन बनाए।

IND vs BAN : टीम इंडिया ने टेस्ट स्क्वॉड में किए तीन बदलाव; रोहित नहीं खेलेंगे पहला मैच, जडेजा और शमी सीरी

भारत ने गेंदबाजी के लिए रेणुका सिंह को चुना। ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हीली और एशलेग गार्डनर को उतारा। हीली ने पहली गेंद चौका मारा लेकिन अगली गेंद पर रेणुका ने उन्हें रन आउट करने का मौका गंवा दिया। तीसरी गेंद पर एशलेग ने लांग ऑफ पर राधा यादव को कैच थमाया। ताहलिया अगली गेंद पर एक रन ही बना सकी। अंतिम दो गेंद पर एलिसा ने 10 रन बनाए लेकिन ऑस्ट्रेलिया 16 रन ही बना सका और भारत ने जीत दर्ज की।

सुपर ओवर का हाल

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर ओवर में 20 रन बनाए हैं। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 16 रन ही बना सकी।

भारत- ऋचा घोष ने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया है। दूसरी गेंद पर वो आउट हो गईं। तीसरी गेंद पर कौर ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर मंधाना ने चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर मंधाना ने तीन रन लिए। 

ऑस्ट्रेलिया- हीली ने रेणुका की पहली ही गेंद पर चौका लगाया है। दूसरी गेंद पर एक रन बना। तीसरी गेंद पर गार्डनर आउट हुईं। चौथी गेंद पर मैकग्रा ने एक रन लिया। हीली ने पांचवीं गेंद पर चौका और छठी पर छक्का लगाया। 



Source link