Indore News : भारत जोड़ो यात्रा…भीड़ जुटाना होगी बड़ी चुनौती | Bharat Jodo Yatra…Mobilizing Crowd Will Be A Big Challenge | Patrika News

114
Indore News : भारत जोड़ो यात्रा…भीड़ जुटाना होगी बड़ी चुनौती | Bharat Jodo Yatra…Mobilizing Crowd Will Be A Big Challenge | Patrika News

Indore News : भारत जोड़ो यात्रा…भीड़ जुटाना होगी बड़ी चुनौती | Bharat Jodo Yatra…Mobilizing Crowd Will Be A Big Challenge | Patrika News


इंदौर. भारत जोड़ो यात्रा के लिए शहर में भीड़ जुटाना सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि कांग्रेस के हर आयोजन में आमजन तो ठीक पार्टी के नेता भी पूरी तरह नहीं पहुंचते हैं, इसलिए विधानसभावार बनाए गए प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों को कांग्रेसियों के साथ ज्यादा से ज्यादा आमजन को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहर कांग्रेस कमेटी ने यह जिम्मेदारी दी है, जो कि इंदौर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुटाने के प्रयास कर रही है।

राहुल गांधी की यात्रा कल शाम को इंदौर शहर में प्रवेश करेगी। महू से सुबह 6 बजे पैदल-पैदल चलकर राहुल इंदौर ग्रामीण की राऊ विधानसभा के एयू सिनेमा पहुंचेंगे। उनके यहां तक पहुंचने पर लंच ब्रेक हो जाएगा। यहां पर विधायक जीतू पटवारी ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में चलने वाले लोगों को लिए भोजन की व्यवस्था की है। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

कांग्रेसियों की मानें तो पटवारी ने 10 हजार से ज्यादा लोगों के भोजन की व्यवस्था की है। लंच ब्रेक के बाद शाम 4 बजे फिर यात्रा शुरू होगी, जो राजेंद्र नगर थाने के सामने से, राजेंद्र नगर ब्रिज, चाणक्यपुरी चौराहा, केसरबाग ब्रिज, चोइथराम सब्जी मंडी चौराहा, माणिकबाग, कलेक्टोरेट, मोती तबेला, हरसिद्धि मंदिर, मच्छी बाजार चौराहा, गांधी भवन के सामने और ङ्क्षप्रस यशवंत रोड होते हुए राजबाड़ा पर शाम 7 बजे के आसपास पहुंचेगी।

यहां पर राहुल की नुक्कड़ सभा होगी। इस यात्रा मार्ग को कांग्रेसियों ने होर्डिंग्स-पोस्टर और स्वागत द्वार से भर दिया है। पदयात्रा के साथ राजबाड़ा पर सभा में 25 हजार से ज्यादा भीड़ जुटे, इसके लिए कांग्रेसियों के साथ आमजन को लाने की जिम्मेदारी विधानसभावार बनाए गए प्रभारियों, सेक्टर प्रभारी, मंडलम्, ब्लॉक, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग, हारे-जीते पार्षद प्रत्याशियों सहित अन्य पदाधिकारियों को दी गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने यह जिम्मेदारी दी है।

इनको जुटाना है भीड़

एक नंबर विधानसभा से विधायक संजय शुक्ला और कांग्रेस नेता दीपू यादव, दो नंबर से नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे व प्रदेश सचिव राजेश चौकसे, तीन नंबर से अश्विन जोशी, पिंटू जोशी. शैलेष गर्ग, अरविंद बागड़ी व अभय वर्मा, चार नंबर से सुरजीत सिंह चड्ढा व गोलू अग्निहोत्री और पांच नंबर से सत्यनारायण पटेल, शेख अलीम, स्वप्निल कोठारी और अमन बजाज को विधानसभावार प्रभारी बनाकर भीड़ जुटाने को कहा गया है। इनको सेक्टर प्रभारी, मंडलम, ब्लॉक, मोर्चा संगठन युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई प्रकोष्ठ, विभाग और हारे-जीते पार्षद प्रत्याशियों से समन्वय कर लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई है।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News