Indore News : भारत जोड़ो पदयात्रा से जनता को जोड़ेगी कांग्रेस | Congress Will Connect People With Bharat Jodo Padyatra | Patrika News

157
Indore News : भारत जोड़ो पदयात्रा से जनता को जोड़ेगी कांग्रेस | Congress Will Connect People With Bharat Jodo Padyatra | Patrika News
Advertising
Advertising

Indore News : भारत जोड़ो पदयात्रा से जनता को जोड़ेगी कांग्रेस | Congress Will Connect People With Bharat Jodo Padyatra | Patrika News

कांग्रेस ने भारत जोड़ो पदयात्रा कन्याकुमारी से शुरू की है। समापन कश्मीर में होगा। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य बड़े नेता पैदल-पैदल यात्रा में चल रहे हैं। जिस राज्य व शहर से यह गुजर रही है, वहां कांग्रेस को अच्छा समर्थन मिल रहा है। पदयात्रा संभवत: 24 नवंबर को बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसके बाद नेपानगर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा के सुसनेर विधानसभा क्षेत्र से होते हुए 10 दिसंबर के आसपास राजस्थान के कोटा में प्रवेश करेगी।

Advertising

उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद सभा भी होगी। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत 7 सितंबर से की है। करीब 150 दिनों तक चलने वाली पदयात्रा का आज 28वां दिन है। देश में बढ़ती बेरोजगारी, भय, कट्टरता, पूर्वाग्रह की राजनीति, आजीविका विनाशक अर्थशास्त्र और पैर पसारती असमानताओं की परिस्थितियों के खिलाफ यह पदयात्रा निकाली जा रही है।

तीन दिन इंदौर में मध्य प्रदेश में यात्रा करीब 16 दिन और इंदौर में तीन दिन तक रहेगी। इंदौर शहर और ग्रामीण की मिलाकर आठ विधानसभाओं में से चार को कवर करेगी। इसमें राऊ, एक, तीन व चार नंबर विधानसभा शामिल है। महू विधानसभा से यात्रा राऊ पहुंचेगी। इंदौर शहर व ग्रामीण में पदयात्रा का जोरदार स्वागत हो और अच्छी-खासी भीड़ जुटे, इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने इंदौर जिले का समन्वयक नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को बनाया है। इससे उनका कद काफी बढ़ गया है।

Advertising
हर नेता और कार्यकर्ता की लेंगे राय इधर, भारत जोड़ो पदयात्रा और राहुल गांधी के इंदौर आने पर आम जनता को कैसे जोड़ा जाए, यात्रा का स्वरूप कैसा होगा, इसको लेकर जल्द ही बड़ी बैठक होने जा रही है। समन्वयक चौकसे और शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में यह बैठक होगी। इसमें विधानसभा प्रत्याशी रहे नेता, वर्तमान व पूर्व पार्षद, प्रदेश एवं शहर कांग्रेस पदाधिकारी, समस्त मोर्चा संगठन के पदाधिकारी और अन्य नेताओं सहित कार्यकर्ता शामिल होंगे। इन सभी से पदयात्रा को लेकर रायशुमारी की जाएगी कि किस तरह पदयात्रा को भव्य रूप दिया जाए। अच्छी राय पर अमल किया जाएगा।

भोजन-भंडारा भी होगा बैठक के लिए बड़ा स्थान ढूंढ़ा जा रहा है, क्योंकि भोजन-भंडारा भी रखा गया है। समन्वयक चौकसे की योजना है कि जिस तरह सफाई मित्र शहर के अलग-अलग एरिया में 100 से 150 मीटर के दायरे में सफाई करते हैं, उसी तरह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पदयात्रा रूट पर तैनात किया जाएगा। इससे भीड़ भी नजर आएगी और हर नेता व कार्यकर्ता राहुल गांधी से अच्छे से मिल पाएगा। पदयात्रा में आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाने पर फोकस रहेगा।

जिलाध्यक्ष ने की मांग भारत जोड़ो पदयात्रा जब इंदौर आएगी और ग्रामीण क्षेत्र की विधानसभा महू, राऊ और सांवेर में प्रवेश करेगी तो इनमें से दो जगह पर सभा करने की मांग जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव ने की है। अपनी इस मांग को उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ और यात्रा के समन्वयक चौकसे तक भी पहुंचा दिया है।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising