Indian Railways: दीपावली – छठ को लेकर रेलवे का 58 पूजा स्पेशल ट्रेन धमाका, देखिए पूरी लिस्ट

239
Indian Railways:  दीपावली – छठ को लेकर रेलवे का 58 पूजा स्पेशल ट्रेन धमाका, देखिए पूरी लिस्ट

Indian Railways: दीपावली – छठ को लेकर रेलवे का 58 पूजा स्पेशल ट्रेन धमाका, देखिए पूरी लिस्ट

पटना: पूर्व मध्य रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर 58 जोड़ी दीपावली और छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन कर रही है। पूर्व मध्य रेल की ओर से विभिन्न स्टेशनों के लिए पहले से चल रही 46 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के अलावा और 12 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

पूर्व मध्य रेल मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी 58 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों की ओर से कुल 500 फेरे लगाएं जाएंगे, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध हो सकेगा।

12जोड़ी अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
भारतीय रेल की ओर से 12 जोड़ी अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन का निर्णय लिया गया है। इनमें 04004 दिल्ली -दरभंगा -दिल्ली पूजा स्पेशल 22 और 28 अक्टूबर को चलेगी। जबकि 04003 दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल 23 और 29 अक्टूबर को दरभंगा से शाम 6.20 बजे खुलकर अगले दिन शाम 7.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 04006 दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल 23 अक्टूबर को दिल्ली से चल कर अगले दिन दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04005 दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल 24 अक्टूबर को दरभंगा से शाम 6.20 बजे खुलकर अगले दिन शाम 7.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04052 आनंद विहार टर्मिनस- सहरसा पूजा स्पेशल 27 अक्टूबर और गाड़ी संख्या 04051 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 28 अक्टूबर चलेगी। गाड़ी संख्या 04054 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल 22 और 28 अक्टूबर को और गाड़ी संख्या 04053 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 23 और 29 अक्टूबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 04082 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल 27 अक्टूबर और गाड़ी संख्या 04081 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 28 अक्टूबर को चलेगी।
इसी तरह से गाड़ी संख्या 04314 देहरादून-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल 20 और 23 अक्टूबर और गाड़ी संख्या 04313 मुजफ्फरपुर-देहरादून पूजा स्पेशल 21 और 24 अक्टूबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 08109 सांतरागाछी-पटना पूजा स्पेशल 28 अक्टूबर को और गाड़ी संख्या 08110 पटना-सांतरागाछी पूजा स्पेशल 29 अक्टूबर चलेगी। गाड़ी संख्या 04678 फिरोजपुर कैंट-पटना पूजा स्पेशल 25 और 28 अक्टूबर को और गाड़ी संख्या 04677 पटना-फिरोजपुर कैंट पूजा स्पेशल 26 और 29 अक्टूबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 04036 दिल्ली-भागलपुर पूजा स्पेशल 28 अक्टूबर को और गाड़ी संख्या 04035 भागलपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल 29 अक्टूबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 04680 अमृतसर-कटिहार पूजा स्पेशल 22 और 27 अक्टूबर को अमृतसर से सुबह 8.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 16.30 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04679 कटिहार-अमृतसर पूजा स्पेशल 23 और 28 अक्टूबर को कटिहार से रात 8 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 4.30 बजे अमृतसर जंक्शन पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी । गाड़ी संख्या 04316 देहरादून-हावड़ा पूजा स्पेशल 20 और 27 अक्टूबर को और गाड़ी संख्या 04315 हावड़ा-देहरादून पूजा स्पेशल 21 और 28 अक्टूबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 08117 शालिमार-बढ़नी पूजा स्पेशल 27 अक्टूबर को औरं गाड़ी संख्या 08118 बढ़नी-शालिमार पूजा स्पेशल 29 अक्टूबर को चलेगी।

सिलचर से नई दिल्ली के लिए वन-वे स्पेशल ट्रेन
इसके साथ ही सिलचर से नई दिल्ली के लिए एक वन-वे स्पेशल 05611 सिलचर-नई दिल्ली का परिचालन किया जायेगा, जो 17 अक्टूबर को सिलचर से रात 11.30 बजे प्रस्थान कर 19 अक्टूबर को सुबह 6 बजे हाजीपुर रूकते हुए 20 अक्टूबर को सुबह 01.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
Chhath Special Trains: छठ महापर्व पर ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, टाटा होकर चलेगी दो स्पेशल ट्रेन
44 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन पहले से ही
दीपावली और छठ महापर्व को 03255-03256 पटना- आनंद विहार टर्मिनस- पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस,04072-04071 दिल्ली- पटना- दिल्ली सुपरफास्ट ,दिल्ली-पटना-दिल्ली सुपर फास्ट पूजा ,04058-04057 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली सुपर फास्ट ,04034-04033 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली सुपर फास्ट , 04033 भागलपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल ,04048-04047 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल ,04028-04027 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल,.04022-04021 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल , 04060-04059 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है।
इसके अलावा 04032-04031 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल ,04068-04067 नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल ,04016- 04015 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल ,04062-04061 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस , 04064-04063 दिल्ली- भागलपुर- दिल्ली सुपर फास्ट , गाड़ी संख्या 05508-05507 रक्सौल-कोलकाता-रक्सौल पूजा स्पेशल , गाड़ी संख्या 03317-03318 धनबाद-सीतामढ़ी-धनबाद पूजा स्पेशल, गाड़ी संख्या 03215- 03216 पटना-थावे-पटना स्पेशल, गाड़ी संख्या 03230-03229 पटना-पुरी-पटना पूजा स्पेशल, गाड़ी संख्या 04066-04065 दिल्ली-पटना-दिल्ली गतिशक्ति पूजा स्पेशल, गाड़ी संख्या 04076-04075 अमृतसर-पटना-अमृतसर पूजा स्पेशल ट्रेन चल रही है।

पीएम मोदी ने लिया भगवान महाकाल का आशीर्वाद, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 01678-01677 नई दिल्ली-गया-नई दिल्ली सुपर फास्ट पूजा स्पेशल,गाड़ी संख्या 04646-04645 जम्मूतवी-बरौनी-जम्मूतवी पूजा स्पेशल, गाड़ी संख्या 01676-01675 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार पूजा स्पेशल ,गाड़ी संख्या 04040- 04039 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली पूजा स्पेशल ,गाड़ी संख्या 01662-01661 आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार पूजा स्पेशल, गाड़ी संख्या 04012-04011 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल, गाड़ी संख्या 01668-01667 आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार पूजा स्पेशलः गाड़ी संख्या 01668 आनंद विहार-जयनगर पूजा स्पेशल , गाड़ी संख्या 04002-04001 आनंद विहार-भागलपुर-आनंद विहार पूजा स्पेशल, गाड़ी संख्या 04010-04009 आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार पूजा स्पेशल और गाड़ी संख्या 03043-03044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 03131-03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल ,गाड़ी संख्या 82315-82316 कोलकाता-हरिद्वार-कोलकाता सुविधा पूजा स्पेशल, गाड़ी संख्या 03169-03170 कोलकाता-हरिद्वार-कोलकाता पूजा स्पेशल , गाड़ी संख्या 03125-03126 कोलकाता-अजमेर-कोलकाता पूजा स्पेशल, गाड़ी संख्या 05521-05522 सहरसा-अंबाला-सहरसा पूजा स्पेशल, गाड़ी संख्या 05527-05528 दरभंगा-आनंद विहार-दरभंगा पूजा स्पेशल , गाड़ी संख्या 03257-03258 पटना-आनंद विहार-पटना पूजा स्पेशल , गाड़ी संख्या 05529- 05530 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर पूजा स्पेशलरू गाड़ी संख्या 05529 जयनगर -लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल ,गाड़ी संख्या 03281-03282 पटना-सिकंदराबाद-पटना पूजा स्पेशल और गाड़ी संख्या 09417-09418 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद पूजा स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है। जबकि गाड़ी संख्या 01031- 01032 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मालदा टाउन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूजा स्पेशल ,गाड़ी संख्या 01043-01044 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – समस्तीपुर -लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल ,गाड़ी संख्या 01663-01664 रानी कमलापति (भोपाल)-दानापुर- रानी कमलापति (भोपाल) पूजा स्पेशल और गाड़ी संख्या 01705-01706 जबलपुर-दानापुर-जबलपुर पूजा स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News