क्रिकेट में मिली हार मगर हॉकी ने बचाई लाज।

429
क्रिकेट में मिली हार मगर हॉकी ने बचाई लाज।

लंदन में रविवार को भारत और पकिस्तान के बीच हॉकी और क्रिकेट के मुकाबले हुए। क्रिकेट के मैदान पर पाक के हाथों बुरी तरह पिटे भारत ने राष्ट्रीय खेल हॉकी में उसे रौंदकर देश के खेल प्रेमियों की लाज बचाई। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पकिस्तान ने भारत को 180 रनो से हरा दिया। भारतीय टीम पकिस्तान द्वारा दिए गए लक्ष्य के आधे तक भी नहीं पहुंच सकी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक की टीम ने 338 रन बनाये। जवाब में भारत ने महज 30 ओवर ही खेल सकी। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए।
वही एफआईएच विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल में पकिस्तान को 7-1 से धो डाला। भारतीय खिलाडियों की तिकड़ी ने दो-दो गोल कर पाक को टिकने नहीं दिया। हरमनप्रीत सिंह ( 13वां और 33वां मिनट), तलविंदर सिंह ( 21वां और 24वां मिनट ), आकाशदीप सिंह ( 47वां और 59वां ) के अलावा प्रदीप मोर ( 49वां ) ने गोल किए।

इस जीत से भारतीय टीम ने पूल-बी में अपना शीर्ष स्थान भी बरकार रखा। पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल उमर भुट्टा ने 57वें मिनट में दागा जो टूर्नामेंट में टीम का पहला गोल था। पकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक भी बनाई। इससे पहले भारत भारत ने कनाडा और स्कॉटलैंड पर जीत दर्ज की थी। इस हार के साथ ही पकिस्तान की विश्व कप में जगह बनाने की उमीदों पर लगभग पानी फिर गया है। उसे टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी।

शानदार प्रदर्शन
पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच खेल बराबरी का रहा। भारत ने दूसरे क्वार्टर में अपने तेवर दिखते हुए दो गोल दाग दिए। भारत का खाता ड्रैग फिल्कर हरमनप्रीत सिंह ने टीम को 13वे मिनट में मिले तीसरे पेनल्टी कार्नर पर खोला। हरमनप्रीत सटीक फ्लिक नहीं लगा सके लेकिन पाकिस्तानी गोलकीपर अमजद अली को चकमा देने के लिए यह काफी था। मनदीप सिंह को ग्रीनकार्ड मिलने के कारण भारत को कुछ समय 10 खिलाडियों से ही खेलना पड़ा।

बढ़त कायम रखी
भारत के लिए तीसरा गोल भी तलविंदर ने किया। 3-0 की बढ़त के बाद भी भारत के आक्रामक तेवर जारी रहे। जल्द ही हरमनप्रीत ने मैच में दूसरा गोल करके भारत की बढ़त 4-0 की कर दी।