India vs Malaysia : भारत ने तूफान में उड़ा मलेशिया, 5-0 से दर्ज की धमाकेदार जीत

7
India vs Malaysia : भारत ने तूफान में उड़ा मलेशिया, 5-0 से दर्ज की धमाकेदार जीत
Advertising
Advertising


India vs Malaysia : भारत ने तूफान में उड़ा मलेशिया, 5-0 से दर्ज की धमाकेदार जीत

ACT 2023, India vs Malaysia: भारतीय हॉकी टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 5-0 से जीत हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले ही क्वार्टर से अपनी बढ़त बना ली थी और मलेशिया को कभी भी वापसी का मौका नहीं दिया था। टीम इंडिया के खेल के चारों क्वार्टर में गोल दागकर अपना दबदबा बरकरार रखा था।

भारत बनाम मलेशिया, Live- भारत ने 5-0 से जीता मुकाबला

भारतीय टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हरा दिया। भारत की इस जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

Advertising

भारत बनाम मलेशिया, Live- जुगराज सिंह ने दागा 5वां गोल

Advertising

भारत के लिए चौथे क्वार्टर में जुगराज सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए पांचवां गोल दागा है। इस तरह भारत की बढ़त अब 5-0 की हो गई है।

भारत बनाम मलेशिया, Live- चौथे क्वार्टर का खेल हुआ शुरू

चौथे क्वार्टर के 7वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोल दागकर भारत के बढ़त को 4-0 कर दिया है। मलेशिया की टीम अब भी गोल के लिए संघर्ष कर रही है।

भारत बनाम मलेशिया, Live- तीसरे क्वार्टर का खेल हुआ खत्म

Advertising

मलेशिया के खिलाफ तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म हो गया है। खेल की समाप्ति तक भारतीय टीम ने 3-0 की अपनी बढ़त बना ली है।

भारत बनाम मलेशिया, Live- तीसरे क्वार्टर का खेल हुए शुरू

पहले दो क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बनाने के बाद टीम इंडिया की कोशिश तीसरे क्वार्टर में भी गोल दागने की कोशिश होगी। तीसरे क्वार्टर के शुरुआत में ही भारतीय टीम ने आक्रमण शुरू कर दिया है।

Advertising

भारत बनाम मलेशिया, Live- भारत ने दागा दूसरा गोल

मलेशिया के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम ने दूसरा गोल दाग है। इस तरह टीम इंडिया ने मैच में 2-0 की बढ़त बढ़त बना ली है। भारतीय अग्रिम पंथ का मलेशिया रक्षापंक्ति रोकने में बिल्कुल भी सफल नहीं हो पाई है।

भारत बनाम मलेशिया, Live- पहे क्वार्टर का खेल हुआ समाप्त

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में भारत और मलेशिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले के पहले क्वार्टर का खेल समाप्त हो गया है। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बनाई। वहीं मलेशियाई टीम ने भी लगातार गोल दागने के प्रयास किए लेकिन भारत के रक्षापंक्ति ने उसे नाकाम कर दिया।

भारत बनाम मलेशिया, Live- भारत ने दागा पहला गोल

मलेशिया के खिलाफा ने भारत ने पहला गोल दागकर अपनी बढ़त बना ली है। पहले क्वार्टर में टीम इंडिया की बढ़त 1-0 की हो गई है।

भारत बनाम मलेशिया- कुछ ही देर में शुरू होने वाला है मैच

भारत और मलेशिया के बीच एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। भारत और मलेशिया के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान पर हुए खड़े।



Source link

Advertising